ओवररेटिंग पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष अभियान, शराब जप्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Excise department cracks down on overrating, special drive against illicit liquor, liquor seized, two accused arrested
रायपुर : सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों से अवैध मदिरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 9, गांधी वार्ड पुरानी बस्ती थाना तिल्दा निवासी नंदकुमार धृतलहरे पिता ठाकुरराम धृतलहरे के निवास पर दबिश दी गई. जहां से 42 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले) अवैध तरीके से रखी हुई पाई गई. इसी तरह ग्राम बुड़ेनी थाना खरोरा निवासी प्रकाश पारधी पिता खेलन पारधी के निवास से 44 नग पाव देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) जब्त की गई. कुल मिलाकर 15.48 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला बरामद की गई.
दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया.
इसी कड़ी में तिल्दा-खरोरा क्षेत्र में ओवररेटिंग की शिकायतों पर शासकीय मदिरा दुकान टंडवा में जांच की गई. जांच में निर्धारित दर से ज्यादा मूल्य पर मदिरा बेचते पाए जाने पर विक्रेता करण रात्रे पिता भारतलाल रात्रे के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के अंतर्गत मामला दर्ज कर तत्काल प्रभाव से सेवा से अलग कर दिया गया.
उक्त सभी मामलों का पंजीयन आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा एवं सिल्विया सुमन द्वारा किया गया। आबकारी विभाग ने आमजन से अपील किया कि अवैध मदिरा और ओवररेटिंग से संबंधित शिकायतें की फौरन विभाग को खबर करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



