धान लेकर पहुंचे किसान हुए परेशान, कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद खरीदी हुई शुरु, व्यवस्था के दावों की खुली पोल, किसानों ने कहा अव्यवस्था हावी
Farmers arriving with paddy were upset; procurement began after a Congress protest, exposing claims of proper arrangements. Farmers said chaos prevailed.
धमतरी : शनिवार यानी 15 नवंबर से सोसायटियों में धान खरीदी का आगाज हुआ जिसे लेकर तैयारी और दावे शुरु से ही किए जा रहे थे. लेकिन जब किसान अपनी उपज लेकर सोसायटी पहुंचे तो उन्हें वहां परेशान होना पड़ गया.
बल्कि उन्हें अव्यवस्था ही नजर आई. अब उन्हें यह परेशानी भी सताने लगी कि वह जिस वाहन में अपनी उपज लेकर पहुंचे है उसका किराया कहा से देंगे. जिसके बाद फिर कांग्रेस के नेतागण दीपक सोनकर राकेश मौर्य गौतम वाधवानी वातंजलि गोस्वामी हितेश गंगवीर देवेंद्र देवांगन समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और इसका विरोध जताते हुए वहां प्रदर्शन शुरु किया. तब कहीं जाकर यानी दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास धान खरीदी की शुरुवात वहां हुई. इस प्रदर्शन की खबर के बाद ही जिले के कुछ अफसर भी वहां पहुंचे.
यह घटनाक्रम शहर से लगे हुए ग्राम शंकरदाह सोसायटी में हुआ था. जहां किसान भी अव्यवस्था पर अपनी भड़ास निकालते नजर आए दूसरी तरफ धान खरीदी मसले पर अफसर नेता वाहवाही लूटने के प्रयास में हैं. लेकिन पहले ही दिन अव्यवस्था ने इसकी हकीकत सामने लाकर रख दिया. जिसे किसान उचित नहीं बता रहे थे. जिनका कहना है कि जिले भर में यही हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



