शादी घर फूड पॉइजनिंग, 40 से ज्यादा लोग बीमार, मधुमक्खी हमले में काला पड़ा युवक का चेहरा, मवेशी की मौत, दहशत का माहौल
Food poisoning at a wedding house, more than 40 people sick, young man's face turned black due to bee attack, cattle died, panic prevailed
शादी घर फूड पॉइजनिंग, 40 से ज्यादा बीमार
बिलासपुर : शादी समारोह के दौरान दूषित भोजन खाने से 45 लोग बीमार पड़ गए. भीषण गर्मी में खाना खाने के बाद उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी. इनमें 9 बच्चे भी शामिल हैं. जबकि एक अधेड़ की हालत गंभीर है. जिसे ICU में भर्ती कराया गया है. वहीं, 44 बीमार मरीजों का इलाज जारी है. पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है.
शहर से तुर्काडीह में नरेश सांडे, रामाधार सांडे के घर वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा है. शादी के एक दिन पहले बुधवार को उनके घर पर मेहमानों को खाना परोसा गया था. जिसे खाने के दूसरे दिन कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई.
घर वालों को लगा कि भीषण गर्मी के चलते तबीयत खराब हो रही है. फिर देखते ही देखते 26 लोग बीमार पड़ गए. गुरुवार की शाम 7 बजे के उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया. इनमें एक की नाजुक हालत को देखते हुए ICU में शिफ्ट किया गया. गांव में सभी को पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत थी। उनकी हालत खराब होते देखकर गुरुवार की देर शाम सभी को सिम्स में भर्ती किया गया. जिसके बाद रात करीब 10 बजे फिर से रिश्तेदार और मेहमान इसी तरह की परेशानी लेकर अस्पताल पहुंच गए. डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
मधुमक्खी हमले में काला पड़ा युवक का चेहरा, मवेशी की मौत
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : खेलभांठा मैदान के पास एक बार फिर मधुमक्खियों ने हमला कर दहशत फैला दी है. शादी समारोह में शामिल एक युवक पर मधुमक्खियों ने झुंड बनाकर हमला किया। जिसके चलते उसकी हालत नाजुक है. युवक को सैकड़ों डंक लगे हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा दर्जनों लोग घायल हुए हैं.
हमले में एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई. मृत मवेशी का शव पर मधुमक्खियां मंडरा रही हैं. यह कोई पहली घटना नहीं है. पूर्व में भी इसी क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले हो चुके हैं.
बावजूद इसके वन विभाग और प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं. हैरानी की बात यह है कि इसी जगह के पास कई वीवीआईपी कार्यक्रम भी हो चुके हैं. लेकिन खतरे को नजरअंदाज किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



