गैंगरेप केस, प्राइवेट पार्ट में गंभीर जख्म के निशान, 4 लड़के गिरफ्तार, इधर सोशल मीडिया की दोस्ती से जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली गई नाबालिग
Gang rape case, serious injury marks in private part, 4 boys arrested, meanwhile a minor was saved from ruining her life due to friendship on social media
गैंगरेप केस, प्राइवेट पार्ट में मिले गंभीर जख्म के निशान, 4 लड़के गिरफ्तार
नैला-जांजगीर : जांजगीर जिला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक युवती के साथ चार युवकों ने हैवानियत करते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप करने के साथ ही जमकर हैवानियत भी की. मेडिकल जांच में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म के निशान मिले है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की ये वारदात चांपा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की कोरबा जिला के उरगा थाना क्षेत्र की रहने वाली है. लड़की के माता-पिता चांपा थाना क्षेत्र में एक बाड़ी में रहकर मजदूरी करते हैं. पीड़िता अपने मां-पिताजी के पास चांपा गयी हुई थी. इसी बीच 18 मई को पीड़िता के उरगा स्थित गांव के बगल के ही गांव के चार युवक चांपा पहुंचे. आरोपियों ने लड़की के परिजनों को पिकनिक मनाने की बात कहकर उनकी बाड़ी में ही रुक गए. इसके बाद बाड़ी में ही खाना बनाने के बाद आरोपियों ने पीड़िता के पिता को शराब सेवन कराने के साथ ही खुद भी शराब पी.
इस दौरान युवती की मां और भाई पास के ही गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने चले गये. युवती के पिता के शराब के नशे में धुत्त होने के बाद आरोपियों की लड़की पर नीयत बिगड़ गयी. शराब के नशे में धुत्त चारो आरोपियों ने युवती के साथ हैवानियत करते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. इस घटना से दहशत में आई पीड़िता ने दूसरे दिन सुबह घर पहुंची अपनी मां को पूरी घटना बतायी. जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ चांपा थाना पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी.
पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में मिले गहरे जख्म
गरीब परिवार की बेटी के साथ हुए इस हैवानियत की वारदात के बाद पुलिस ने फौरन आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया. बताया जा रहा है कि पीड़िता को जब मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया. पीड़िता का मेडिकल जांच के दौरान महिला डाॅक्टर की भी रुह कांप गयी. डाॅक्टर ने बताया कि पीड़िता के साथ गैंगरेप के दौरान आरोपियों ने हैवानियत की सारे हदे पार कर दी. पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म के निशान मिले है.
छत्तीसगढ़ छोड़कर भागने की फिराक में थे आरोपी
जांजगीर जिला में युवती के साथ हुए हैवानियत और बर्बरता की जानकारी के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी. कोरबा जिला के उरगा थाना क्षेत्र में रहने वाले आरोपियों के हर एक ठिकाने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस की जांच में पता चला कि चारो आरोपी छत्तीसगढ़ से बाहर भागने की फिराक में सड़क मार्ग से फरार हुए हैं.
इसके बाद पुलिस टीम ने सीमावर्ती जिलों में टीम को रवाना कर वाहनों की जांच शुरु की. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम ने हाटी मार्ग में चारो आरोपियों को किया है. बताया जा रहा है कि चारो आरोपी एक ट्रक में छिपकर भाग रहे थे. जिसकी जानकारी मिलते ही जांजगीर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा. जल्द ही जांजगीर-चांपा पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
सोशल मीडिया की दोस्ती से जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली गई नाबालिग
सूरजपुर : सोशल मीडिया की वजह से फिर से एक नाबालिग लड़की की जिंदगी बर्बाद होने वाली थी. हालांकि पुलिस की सक्रियता की वजह से नाबालिग लड़की को बचा लिया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेज दिया गया है.
दरअसल यह पूरा मामला सूरजपुर के जयनगर थाना क्षेत्र का है. जहां 17 साल की नाबालिग को सोशल मीडिया पर एक युवक से प्रेम हो गया. आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और अपने एक साथी के साथ उसका अपहरण कर दिल्ली ले जा रहा था. पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आरोपी शोमेन बेहरा और उसके साथी दीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
हम आपको बता दें कि कई ऐसे मामले हो चुके हैं. जिसमें सोशल मीडिया में दोस्ती कर लड़कियों का अपहरण कर उसके साथ शोषण किया जाता है. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
सोशल मीडिया की दोस्ती फिर से एक बार इस लड़की की जिंदगी बर्बाद कर सकती थी. वहीं इस घटना के बाद पुलिस भी आम लोगों से अपील कर रही है कि सोशल मीडिया के जरिए किसी से भी दोस्ती करने से बचें. ताकि ऐसे अपराधों पर रोक लगाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



