10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 29 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैंप, साथ ही Chemist पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन करने की आखरी तारीख 14 नवंबर

Golden opportunity for 10th pass candidates, placement camp on 29th October, recruitment for Chemist posts, last date to apply is 14th November.

10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 29 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैंप, साथ ही Chemist पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन करने की आखरी तारीख 14 नवंबर

10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 29 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैंप

सूरजपुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के द्वारा 29 अक्टूबर को समय 11 बजे से 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा. जिसमें प्राइवेट क्षेत्र के नियोजक स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड सूरजपुर छ.ग. के द्वारा फिल्ड ऑफिसर 5 पद पर 10वीं पास पर भर्ती किया जाना है.
इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड और आधार कार्ड आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज़ की दे फोटो के साथ उक्त तारीख को शिविर में उपस्थित होकर मौके काफायदा ले सकते हैं.
अभ्यर्थी को इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए अपनी पंजीयन, रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/RojgarMelalist.aspx  पर ऑनलाईन करना जरुरी है. ऑनलाईन आवेदन के बाद अभ्यर्थी को प्लेसमेंट कैम्प स्थल में पहुंचना होगा. जिस अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर प्लेसमेंट कैम्प स्थान में पहुंचेगा. सिर्फ वे ही प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकता है. रोजगार मेला में पंजीयन के लिए किसी भी तरह की समस्या हो तो जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर पंजीयन करवा सकते हैं.
प्लेसमेंट कैम्प से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर में संपर्क कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

Chemist पदों के लिए निकली भर्ती

रायपुर : नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल ने रसायनज्ञ (Chemist) के पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरु हो चुकी है. जो 14 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक चलेगी।
इस भर्ती के तहत कुल 13 पद भरे जाएंगे. जिनमें 5 पद अनारक्षित, 4 अनुसूचित जनजाति, 2 अनुसूचित जाति और 2 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं.
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र, जीवविज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, वनस्पति शास्त्र या भौतिक शास्त्र में स्नातक उपाधि होना जरुरी है. वहीं, उम्र सीमा 21 साल से शुरु होगी और अधिकतम आयु में शासन के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t