तोते के उड़ जाने पर घर में मचा बवाल, दो भाइयों में खूनी जंग, डंडे से पीटकर छोटे भाई को किया घायल, अस्पताल मे भर्ती, विवाद बना गांव में चर्चा का विषय
A parrot flew away and caused a commotion in the house, leading to a bloody fight between two brothers. The younger brother was beaten with a stick and injured, and was hospitalized. The dispute became a topic of discussion in the village.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक तोते के उड़ जाने पर भाइयों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गई. झगड़े में मंझला भाई गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है. यह घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम टेरम निवासी परमेश्वर बंजारे उम्र 36 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे तीन भाई हैं और सबसे बड़ा भाई ईश्वर बंजारे अपने घर में एक तोता पालकर रखता था. शुक्रवार 17 अक्टूबर को वह तोता पिंजरे से उड़ गया. तोते को खोजने के लिए परमेश्वर बाहर निकला. लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी तोता नहीं मिला. जब वह घर लौटा तो उसकी भाभी गीता बंजारे ने तोते के बारे में पूछा. परमेश्वर ने बताया कि तोता नहीं मिला. जिस पर भाभी नाराज हो गईं और बात बढ़ने लगी.
थोड़ी ही देर में बड़ा भाई ईश्वर बंजारे अपने बेटों हरिशंकर और यशवंत बंजारे के साथ पहुंच गया. उन्होंने परमेश्वर पर तोता न खोजने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरु कर दी. यशवंत ने घर में रखे डंडे से हमला कर दिया. जिससे परमेश्वर के पीठ, सिर, घुटने और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं.
परमेश्वर की पत्नी ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घायल को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने तीनों आरोपियों ईश्वर, हरिशंकर और यशवंत बंजारे के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
गांव वालों के मुताबिक तोता परमेश्वर का नहीं बल्कि बड़े भाई ईश्वर का था. जिसे वह कई साल से पाल रहा था. तोते के उड़ने के बाद परिवार में इस तरह का विवाद होना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



