पुस्तक भंडार की आड़ में अवैध पटाखा कारोबार का भंडाफोड़, लाखों के पटाखे जब्त, इधर धमतरी में आरोपी हरेश साधवानी गिरफ्तार
Illegal firecracker business busted under the guise of a book store, firecrackers worth lakhs seized, accused Haresh Sadhwani arrested in Dhamtari
अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़, आरोपी महेश साधवानी गिरफ्तार
धमतरी : थाना सिटी कोतवाली के निरीक्षक राजेश मरई के निर्देशन में पुलिस ने 17 अक्टूबर 2025 को विवेकानंद कालोनी, गली नंबर 03 में अवैध फटाखा भंडारण का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने हरेश साधवानी के खिलाफ धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 और धारा 288 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया.
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबीर से मिली कि हरेश साधवानी पिता श्याम साधवानी उम्र 44 साल अपने घर में अवैध तरीके से फटाखे रख रहा है. इस खबर के आधार पर पुलिस ने कार्यपालिका दंडाधिकारी सूरज बंछोर के साथ संयुक्त कार्रवाई की. मौके पर पहुंचकर हरेश साधवानी और उसके परिवार के सदस्यों को अवगत कराया और उनकी मदद से घर के सभी कमरों और छत की तलाशी ली.
तलाशी दौरान भारी मात्रा में कई तरह के फटाखे बरामद किए गए. तलाशी में भारी तादाद में फटाखे पाए गए. जिनमें बड़े कार्टून, छोटे कार्टून, बड़ी बोरी, थैला और कई तरह के फटाखे शामिल थे.
तलाशी के दौरान बरामद फटाकों की लिस्ट
बड़े कार्टून – 10 नग
छोटे कार्टून – 6 नग
बड़ी बोरी – 9 नग
थैला – 1 नग
कुल कीमत करीब 50,000 रुपए आंका गया.
इस मौके पर मौजूद कार्यपालिका दंडाधिकारी और गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया. गवाहों में आकाश साधवानी, ऋषभ बोधवानी, रेशमा साधवानी, देवेश अग्रवाल, मनोज बिंद्रा, मोहम्मद वकार और नयन सुखवानी शामिल थे. पुलिस ने हरेश साधवानी के खिलाफ धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 और धारा 288 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया.
आरोपी ने मौके पर अवैध फटाका भंडारण की पुष्टि की. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सक्षम जमातदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया.
आरोपी
हरेश साधवानी पिता श्याम साधवानी उम्र 44 साल साकिन विवेकानंद नगर गली नम्बर 3 धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
पुस्तक भंडार की आड़ में अवैध पटाखा कारोबार का भंडाफोड़, लाखों के पटाखे जब्त
सूरजपुर : त्यौहारों का मौसम जहां रौनक और खरीदारी की चकाचौंध लेकर आता है, वहीं कुछ दुकानदार कानून को ताक पर रखकर अपनी लालच के लिए लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सूरजपुर जिले से सामने आया है. जहां पुलिस ने पुस्तक भंडार की आड़ में अवैध तरीके से पटाखों का कारोबार कर रहे दुकानदार का पर्दाफाश किया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना पुलिस को खबर मिली कि शहर के प्रमुख बाज़ार में एक पुस्तक विक्रेता दुकान के पीछे बड़े पैमाने पर अवैध पटाखों का स्टॉक रखकर बिक्री कर रहा है. खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापा मारा. तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकान के पिछले हिस्से से लाखों रुपये के कई तरह के पटाखे जब्त किए.
जांच में यह भी पता चला कि दुकानदार के पास पटाखों के भंडारण और बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान इस तरह का अवैध पटाखा भंडारण किसी भी समय बड़े हादसे को जन्म दे सकता था. दुकान न तो फायर सेफ्टी मापदंडों पर खरी थी. और न ही वहां किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. आसपास की दुकानों और ग्राहकों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था.
पुलिस ने मौके पर ही दुकानदार के खिलाफ Explosives Act और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया. जब्त पटाखों की कुल कीमत करीब2.5 से 3 लाख रुपये आंकी गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



