शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दादी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने हत्या के आरोपी धोबीराम को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Grandmother killed for not giving money for liquor, police arrested murder accused Dhobiram and sent him behind bars

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दादी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने हत्या के आरोपी धोबीराम को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

कोरबा : कोरबा जिले की श्यांग पुलिस ने हत्या के आरोपी में धोबीराम मनझवार को गिरफ्तार किया है. 1 साल के बाद यह कार्रवाई की गई. एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि शराब पीने के लिए आरोपी के द्वारा अपनी दादी पर दबाव बनाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी बीरसिंह मंझवार ने थाना श्यांग में 1 मई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी. दर्ज रिपोर्ट में फरियादी ने बताया कि वारदात से एक दिन पहले रात के वक्त बुजुर्ग महिला इतवारी के चीखने और चिल्लाने की आवाज आ रही थी. आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. आरोपी ने बताया कि कोई बाहर का आदमी आकर हमला कर चला गया. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान कोरबा जिला अस्पताल में महिला की मौत हो गई.
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया: पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मौके से कई सबूत भी जुटाए. पुलिस ने प्रार्थी सहित कई लोगों के बयान भी दर्ज किए. गवाहों ने बताया कि बुजुर्ग महिला को उसके पोते ने डंडे से मारा था. आरोपी को जैसे ही शक हुआ कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है वो फरार हो गया. पुलिस की टीम उसे 1 साल के तलाश कर रही थी.
पुलिस ने जब थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह पुलिस के सामने कबूल कर लिया.आरोपी ने बताया कि गांव छिरहूट में दादी ने रुपए देने से साफ मना कर दिया जिसके बाद आवेश में आकर आरोपी धोबीराम उम्र 23 साल ने दादी इतवारी बाई के सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज किया था वारदात के बाद से आरोपी धर्मजयगढ़ और आसपास के इलाके में लुक छुपकर रह रहा था. मुखबीर की खबर पर पुलिस की टीम ने छापा की कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB