महिला पंचायत सचिव की कमरे में मिली अधजली लाश, डेढ़ साल पहले किया प्रेम विवाह, मां ने जताई हत्या की आशंका, समाज के डर से शव लेने से इंकार

Half-burnt body of a female Panchayat Secretary found in her room, she had done a love marriage one and a half years ago, mother suspected murder, refused to take the body due to fear of society

महिला पंचायत सचिव की कमरे में मिली अधजली लाश, डेढ़ साल पहले किया प्रेम विवाह, मां ने जताई हत्या की आशंका, समाज के डर से शव लेने से इंकार

कोरबा : कोरबा जिले में एक महिला पंचायत सचिव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. 26 साल की सुषमा खुसरो की अधजली लाश उसके घर में मिली. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. सुषमा पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ थी.
मिली जानकारी के मुताबिक सुषमा ने करीब डेढ़ साल पहले अनिमेष कुमार से प्रेम विवाह किया था. जो खुद भी पंचायत सचिव है. लेकिन उसने अपनी शादी की बात परिजनों से छुपा रखी थी.
सुषमा की मां सोनकुंवर ने पुलिस से कहा है कि उनकी बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सुषमा की हत्या की गई और फिर सबूत छुपाने के लिए उसकी लाश जलाने की कोशिश की गई. उनका कहना है कि सुषमा सरल स्वभाव की थी और किसी तरह के तनाव में नहीं थी.
मृतका की मां ने पुलिस से कहा कि वह बेटी का शव अपने गांव नहीं ले जा सकतीं है. क्योंकि सुषमा ने दूसरी जाति में शादी की थी. अगर गांव ले जाएगी तो उन्हें समाज से निकाल दिया जाएगा. फिर दोबारा समाज में आने के लिए उन्हें बकरा-भात जैसी सामाजिक रस्में पूरी करनी होगी. उन्होंने शव लेने से इंकार कर दिया. घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. जांच जारी है. मृतका का शव उसके पति को सुपुर्द कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB