कुरुद में रेत से भरे खड़े वाहन से टकराया दूसरा हाइवा, क्लीनर की मौत, कटर से केबिन काटकर ड्राइवर को निकाला बाहर, हालत नाजुक
Another Hiva collided with a vehicle loaded with sand in Kurud, cleaner died, driver was taken out by cutting the cabin with a cutter, condition critical
धमतरी/कुरुद : बीती रात धमतरी-सिहावा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 साल के क्लीनर की मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गया. टक्कर इतनी भयानक थी कि इसके लिए क्रेन और गैस कटर की मदद ली गई. ड्राइवर और कंडक्टर रात 2 बजे से फंसे हुए थे. एक को सुबह 6 बजे और एक को 7 बजे निकाला गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात राजनांदगांव से हाईवा वाहन रेत ले जाने राजपुर पहुंचा. रेत भर वापस लौट रहा था. तभी रात करीब 2 बजे सिहावा रोड पर पूजा राईस मिल के पास सड़क किनारे रेत से भरी एक अन्य हाईवा वाहन से जा भिड़ी.
हादसा इतना जबरदस्त था कि हाईवा का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सामने वाले हाईवा के पिछले हिस्से में जा घुसा. हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और समाजसेवी मौके पर पहुंचे और हादसे में घायल ड्राइवर-क्लीनर को बाहर निकालने का प्रयास शुरु हुआ. लेकिन हादसे में बुरी तरह गाड़ी के भीतर फंसने की वजह से ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
गैस कटर व क्रेन की मदद से करीब 5 घंटे की मेहनत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया. जहां 16 साल के क्लीनर की मौत हो गई. वहीं ड्राइवर को पैर और शरीर के अन्य हिस्सो में गंभीर चोटें आई है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ड्राइवर उमेश दास पिता नारायण दास उम्र 32 साल ग्राम सुखरी थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव का रहने वाला है. जिसका इलाज जारी है. वहीं हेल्पर डुमेश्वर यादव उम्र 18 साल पिता शिव यादव ग्राम सुखरी डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव निवासी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. हादसा इतना जबरदस्त था कि मृतक क्लीनर को गाड़ी से निकालने में 5 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



