चोरी का सामान बेचने आया रायपुर, पुलिस ने चोर को कर लिया गिरफ्तार, आरोपी से सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का माल बरामद
Came to Raipur to sell stolen goods, Police arrested the thief, recovered goods worth lakhs including gold and silver jewelery from the accused.
रायपुर : एसएसपी लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण मे अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं. अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस को एक कोरबा के शातिर चोर को पकड़ने में कामयाबी मिली है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन हमराह स्टाफ के पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे. इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध तरीके से घूमता-फिरता हुआ दिखा. जिसे घेराबंदी कर पकड़ने पर अपना नाम ओमप्रकाश मानिकपुरी बताया.
जिससे पूछताछ करने पर बताया कि वह थाना कुसमुंडा कोरबा क्षेत्र में चोरी कर चोरी का सामान को बेचने के लिए रायपुर आया था. आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सोने का नेकलेस 1 नग, सोने का झुमका 1 जोड़ी, सोने की बाली 1 जोड़ी, सोने की आर्टिफिशियल अंगूठी 1नग, सोने का मांग टीका 1नग, सोने का लॉकेट माला जिसमें 8 नग मोती लगा है चांदी का पायल 7 नग, चांदी का सिंदूर रखने का डिब्बा 1 नग, चांदी का दिया 2 नग, चांदी की बिछिया 2 जोड़ी, चांदी की चम्मच 2 नग, चांदी का कटोरी दोनों चांदी का चूड़ी बच्चों का 5 जोड़ी चांदी का चाबी गुच्छा 2 चांदी का सिक्का 1 नग ₹207 का सिक्का और चोरी के पैसों से खरीदे गए 1 नग Oppo मोबाईल 1 नग एयर फोन 1नग स्मार्ट वॉच कुल कीमत 1.50 लाख का सामान बरामद हुआ. जिसे गवाहों के सामने जप्त कर कार्यवाही कर अलग से इस्तगासा अदालत पेश किया गया. इस मामले के बारे में थाना कुसमुंडा को खबर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



