राजधानी में सुलभ शौचालय के पीछे हो रहा अवैध काम, हेरोइन की सप्लाई करते दो पंजाब के 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Illegal work is going on behind the Sulabh toilet in the capital, two interstate smugglers from Punjab arrested while supplying heroin
रायपुर : राजधानी के टाटीबंध सुलभ शौचालय के पीछे ढाबा के पास हेरोइन की सप्लाई हो रही थी. पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा भरी तादाद में बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध स्थित काका ढाबा के पास सुलभ शौचालय के पीछे 2 लोग अपने पास मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा रखे हैं. और बिक्री करने की फिराक में हैं.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम धर्मेन्द्र सिंह और अमृतपाल सिंह निवासी अमृतसर पंजाब का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा रखा होना पाया गया.
जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.69 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा, 01 नग तौल मशीन और बिक्री रकम जुमला कीमत करीब 1,28,900/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 118/25 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया. पूछताछ में आरोपियों द्वारा हेरोईन चिट्टा को अमृतसर पंजाब से लाना बताया गया है.
इस कार्यवाही में निरीक्षक परेश पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, निरीक्षक सुनील दास थाना प्रभारी आमानाका, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार, आर. प्रशांत शुक्ला, अजय चौधरी, भूपेन्द्र मिश्रा, हरजीत सिंह, कमल धनगर और थाना आमानाका से उपनिरीक्षक मिनेश्वर बघेल की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01. धर्मेन्द्र सिंह पिता पूरन सिंह उम्र 44 साल निवासी माखन विण्डी थाना जांडियाला गुरू जिला अमृतसर पंजाब
02. अमृतपाल सिंह पिता सुरजीत सिंह उम्र 32 साल निवासी धरदेव थाना मेहता चौक जिला अमृतसर पंजाब
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



