दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर, हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, बेटी घायल, अस्पताल में भर्ती, इलाज के लिए रेफर
Two bikes collide with each other, 65-year-old man dies in the accident, daughter injured, admitted to hospital, referred for treatment
सक्ती : सक्ति जिले मे आए दिन सड़क हादसों का दौर जारी है किसी न किसी सड़क हादसे में लोगो की मौतें हो रही है. इसी बीच जिले के डभरा थाना क्षेत्र के सुखापाली गांव के 65 साल के मूलचन्द बघेल की बाइक की टक्कर होने से मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि, मृतक मूलचन्द बघेल और उसकी बेटी दोनों अपने बाइक में सवार होकर बाजार से वापस आते वक्त नायकटाड़ा घोघरी गांव के पास एक तेज रफ्तार से आता हुआ बाइक वाले ने जोरदार टक्कर मारी जिसकी वजह से मृतक बुरी तरह घायल हो गया. घायल हालत में अस्पताल लाया गया. जहां उसकी मौत हो गई और दूसरी तरफ उसकी बेटी को भी गम्भीर चोट आई है. जिसे रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



