अभनपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती, सुनसान जगह ले जाकर नाबालिग का कर दिया ये हाल, मामला जानकर परिजनों के उड़े होश, आरोपी ललित गिरफ्तार
In Abhanpur, a friend was made on Instagram and the minor was taken to a deserted place and this happened to her; the family was shocked to know about the matter, the accused Lalit was arrested.
रायपुर/अभनपुर : रायपुर जिला के अभनपुर क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी पीड़िता को अपने वाहन में बैठाकर सुनसान जगह ले गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. यह मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने अभनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें बताया कि रायपुर चंगोराभाठा निवासी आरोपी ललित देवांगन पिता धर्मेंद्र देवांगन उम्र 21 साल ने उसकी 12 साल की नाबालिग बेटी को अपने वाहन में बैठाकर कोलर नाला के पास सुनसान जगह ले गया. जहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए. शिकायत पर पुलिस ने फौरन जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई.
जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर पहले 12 साल की नाबालिग से दोस्ती की. उसके बाद मिलने के बहाने उसे सुनसान जगह पर बुलाकर बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बता दें कि आरोपी पहले भी दो बार रेप के मामले में जेल जा चुका है.
जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी ललित देवांगन को 28 दिसंबर को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. उक्त कार्रवाई में अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम, सहायक उप निरीक्षक अनिल गंधर्व, आरक्षक अविनाश कोसरिया का विशेष योगदान रहा.
आरोपी
ललित देवांगन पिता धर्मेंद्र देवांगन उम्र 21 साल चंगोराभाठा, डीडी नगर, रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



