छत्तीसगढ़ में Shadi. कॉम से Dosti, रायपुर की महिला आरक्षक से बलात्कार और फिर अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी ठगे लाखों रुपये

In Chhattisgarh, a woman police constable from Raipur was befriended on Shadi.com, then raped, and subsequently threatened with the release of her explicit photos, leading to her being defrauded of lakhs of rupees.

छत्तीसगढ़ में Shadi. कॉम से Dosti, रायपुर की महिला आरक्षक से बलात्कार और फिर अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी ठगे लाखों रुपये

रायपुर : पुरानीबस्ती पुलिस ने एक महिला आरक्षक से मैट्रिमोनी साइट शादी डॉट कॉम (Shadi.Com) के जरिये दोस्ती कर जान-पहचान बढ़ाने और इसके बाद अंतरंग तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल और रेप करने के आरोप में Delhi निवासी एक आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
पुलिस का कहना है कि मोबाइल से बातचीत होने के बाद आरोपी ने रायपुर आकर घनिष्ठता बढ़ाई. तीन-चार महीने में आरोपी करीब 4 लाख रुपए महिला आरक्षक से वसूल कर चुका है. बार-बार हो रही रुपए की मांग से तंग आकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची. सीएसपी पुरानी बस्ती के मुताबिक पीड़िता विडो है. आरोपी ने Shadi का झांसा देकर संपर्क बढ़ाया था. आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.
युवती को दी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी
पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर मोबाइल फोन नंबर के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने और गालीगलौज करते हुए रुपए की मांग करने के मामले में जुर्म दर्ज किया है. आरोपी का नाम-पता अभी सामने नहीं आया है.
टिकरापारा पुलिस ने धारा 308, 79 बीएनएस के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. मामले की शिकायत धमतरी इलाके के मगरलोड थाने में की गई थी. पुलिस ने वहां से शून्य में केस रजिस्टर कर मामले को रायपुर भेजा. अब रायपुर से कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t