इमाम हुसैन की याद में वैदिक ग्रुप की एम डी सैय्यद सलमा ने वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को कराया भोजन, कहा- बुजुर्गों के सम्मान से बढ़ती है आरोग्यता

In memory of Imam Hussain, MD Syed Salma of Vedic Group provided food to the elderly in the old age home, said- Respect for the elderly increases health

इमाम हुसैन की याद में वैदिक ग्रुप की एम डी सैय्यद सलमा ने वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को कराया भोजन, कहा- बुजुर्गों के सम्मान से बढ़ती है आरोग्यता

रायपुर : इमाम ए हुसैन की याद में वैदिक ग्रुप की एम डी सैय्यद सलमा ने संजीवनी वृद आश्रम में जाकर सभी वृद जनो को शाकाहारी भोजन कराया. सभी वृद जनो ने वैदिक ग्रुप को अपना आशीर्वाद और अपनी नेक दुआओं से नवाजा अपनी नम आंखों से वृद्ध जनों ने दिल जीत लिया. वृद्ध जनों ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई.
नम आंखों से वैदिक ग्रुप की एम डी सैय्यद सलमा ने कहा इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने इन्सानियत के लिए और अपने नाना जान की उम्मत के लिए शहीद होकर एक पैगाम दिया. भुखे प्यासें रह कर सब्र किया कर्बला में शहीद होना पसंद किया. मगर जालिमों के आगे सर नहीं झुकाया. भुख की तड़प भुखा ही जानता है इसलिए हमें अपने माता-पिता को हमेशा अपने साथ लेकर रहें. उनकी सेवा करें.
एम डी सैय्यद सलमा ने कहा कि जिसने हमें पाला-पोसा, लायक बनाया, चलना-बोलना सिखाया, सभ्यता दी, भाषा दी, कुछ बनकर खड़े होने के लिए अधिकार दिया. उन माता-पिता एवं बड़ों के प्रति हम सबका भी कर्तव्य बनता है कि उम्र बढ़ने पर उनके स्वस्थ-आरोग्यतापूर्ण बुढ़ापा का मार्ग प्रशस्त करें. इसलिए सबसे ज्यादा जरुरी है उनके प्रति प्रेम, स्नेह-सम्मान भरे व्यवहार को बढ़ाना. उनके प्रति उपेक्षा का व्यवहार न करे. बुजुर्ग रोगी के लिए औषधि से ज्यादा जरुरी है उनके प्रति स्नेह, सम्मान भरे व्यवहार को बढ़ाये. इससे बुजुगों में ऊर्जा संचरित होती है और वे दीर्घ जीवी, आरोग्यपूर्ण जीवन की अभिलाषा से भर उठते हैं. जबकि उपेक्षा से उनका मनोबल गिरता ही है. बुजुर्गों को इससे बीमारी घेरने लगती है। उपेक्षा से रोग घेरते हैं.
इस समय 60 साल से ज्यादा उम्र वाले 16 करोड़ लोग भारत में हैं. आज जरुरत वृद्धाश्रम की नहीं, बल्कि अपने घर में ही बुजुर्गों को सम्मान देकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिलाने की है.
इस मौके पर वैदिक ग्रुप की एम डी सैय्यद सलमा शोभा सेन्डे प्रभा दीदी प्रिया परितोष शर्मा आशा शर्मा सैय्यद ताजुद्दीन मीना कुमारी सहित वैदिक ग्रुप की पुरी टीम मौजूद रहीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB