अब हमन बदलबो छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ जेसीबी पार्टी का हुआ गठन, जन चेतना भारत पार्टी का छत्तीसगढ़ में पदार्पण

JCB Party was formed with the resolution of 'Now we change Chhattisgarh', Jan Chetna Bharat Party made its debut in Chhattisgarh.

अब हमन बदलबो छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ जेसीबी पार्टी का हुआ गठन, जन चेतना भारत पार्टी का छत्तीसगढ़ में पदार्पण

बिलासपुर : अब हमन बदलबो छत्तीसगढ़ के आगाज के साथ एक नए राजनैतिक दल जन चेतना भारत पार्टी का गठन हो गया है. इसके संस्थापक आम आदमी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे जसबीर चावला बिलासपुर ने जयंत गायधने रायपुर और अभिषेक बाफना महासमुंद हैं. तीनों ने संयुक्त रुप से बताया कि उनकी पार्टी स्वच्छ राजनीति के साथआम जनता के हितों की लड़ाई लड़ेगी और भ्रष्ट लोगों को बेनकाब करेगी.
उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ बनने के 25 साल बाद भी पूरे प्रदेश की जनता हर क्षेत्र में अभाव ग्रस्त है और सपनों की सौदागर सरकारों की बातों और कामों से अब जनता ठगा सा महसूस कर रही है. इन तीनों नेताओं ने जनभागीदारी के साथ एक नया और ईमानदार राजनीतिक विकल्प तैयार करने की घोषणा की है. प्रदेश बनने के 25 साल बाद त्राहिमाम जन के आग्रह पर नई राजनीति के साथ राजनैतिक पार्टी का आगाज करते हुए कहा कि जनता के लिए ईमानदारी से मूलभूत सुविधाओं पर काम के लिए जन चेतना गवर्नेस पर काम किया जाएगा. साथ ही कथनी और करनी में हर योजना और कार्यों को लेकर अंतर जिससे जनता में भ्रम और असहाय सी पीड़ा का अब जन समर्थन से समाधान की कोशिश की जाएगी.
उन्होंने बताया शराब एवं नशीले पदार्थ का सेवन, असीमित भ्रष्टाचार, नकली दवाइयां, मिलावटी खाद्यपदार्थ, महंगाई, पर्यावरण प्रदूषण, गुंडागर्दी चरम पर पहुंच गई. इस पर नकेल के लिए असाधारण प्रयास की जरुरत है और हमारी पार्टी आगे चलकर इन्हीं बातों को प्राथमिकता देगी. साथ ही बढ़ती बेरोजगारी से पलायन, नशे की लत, गरीबी, गुंडागर्दी, धार्मिक उन्माद चरम पर पहुंचा है, बच्चों और युवा पीढी का भविष्य बर्बादी की ओर हैं. इन ज्वलंत मुद्दों पर हमारी पार्टी लड़ाई लड़ेगी.
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, पेयजल, शौचालय व नाली, नगरीय स्वच्छता, तालाबों के रखरखाव, जनसुरक्षा का खस्ता हाल अब बेहाल स्थिति नहीं सहेगा छत्तीसगढ़,,शांत छत्तीसगढ़ में द्वेष पूर्ण और मिलीभगत राजनीति की लगातार बढ़ोतरी और सिर्फ आयोजन से मुक्ति दिलाने हमारी पार्टी काम करेगी.
आदिवासियों के जल, जंगल व जमीन के अधिकारों में लगातार छलावा और अनैतिक अधिग्रहण और बेदखली से छत्तीसगढ़ में आदिवासी लगातार त्राहिमाम है. उन्हें इन समस्याओं से मुक्ति दिलाने प्रयास होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t