कबीरधाम पुलिस ने केसीसी लोन धोखाधड़ी का किया पर्दाफाश, बैंक एजेंट बनकर 16.50 लाख रुपए किसान से की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Kabirdham police bust KCC loan fraud; posing as bank agents duped farmer of Rs 16.50 lakh; two accused arrested

कबीरधाम पुलिस ने केसीसी लोन धोखाधड़ी का किया पर्दाफाश, बैंक एजेंट बनकर 16.50 लाख रुपए किसान से की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम : कबीरधाम पुलिस ने एक बड़े वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने एक किसान के नाम पर 16.50 लाख रुपये का केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन लिया और पूरी रकम हड़प ली.
मिली जानकारी के मुताबिक किसान गणेश राम धुर्वे निवासी ग्राम बुचीपारा, पंडरिया ने 24 फरवरी 2025 को कुकदुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जुलाई 2024 में नेतराम डहरिया नाम के एक व्यक्ति ने खुद को बैंक का लोन एजेंट बताकर उनसे उनके कृषि भूमि के दस्तावेज और दस्तखत लिया. नेतराम ने अपने साथी बैंक कर्मी के साथ मिलकर गणेश राम के नाम पर 16.50 लाख रुपये का केसीसी लोन पास करा लिया. इसके बाद उन्होंने एटीएम और ऑनलाइन  के जरिए सारी रकम किसान के खाते से निकाल ली.
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने फौरन केस दर्ज किया और जांच शुरु कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने एक्सिस बैंक, कवर्धा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, चंदनीडीह, रायपुर से संबंधित बैंक खातों के दस्तावेज और लेनदेन की जानकारी जुटाई. तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
आरोपी
गिरीश कुमार वर्मा, निवासी कुम्हारी, दुर्ग
नेतराम डहरिया, निवासी इंदौरी, कबीरधाम
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t