लव, सेक्स और धोखा, शादी का झांसा देकर SDO ने मेडिकल छात्रा से 7 साल तक बनाए संबंध, अबॉर्शन कराने के बाद दूसरी लड़की से कर ली सगाई, आरोपी फरार

Love, sex and betrayal, SDO kept a relationship with a medical student for 7 years by promising marriage, after getting an abortion he got engaged to another girl, absconded

लव, सेक्स और धोखा, शादी का झांसा देकर SDO ने मेडिकल छात्रा से 7 साल तक बनाए संबंध, अबॉर्शन कराने के बाद दूसरी लड़की से कर ली सगाई, आरोपी फरार

बिलासपुर : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप पीएचई विभाग में पदस्थ एसडीओ नमित कोसरिया पर लगा है. जो वर्तमान में जांजगीर-चांपा में पदस्थ हैं. आरोपी पर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर धोखा देने का आरोप है. पुलिस ने मामला दर्ज कर नमित की तलाश शुरु कर दी है.
पीड़िता ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उसकी पहचान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अनुविभाग अधिकारी (एसडीओ) नमित कोसरिया से वर्ष 2019 में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच संबंध बन गए. पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ अपने घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए. साल 2023 में पीड़िता गर्भवती हो गई. लेकिन जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने समय मांगते हुए एमटीपी किट के जरिए गर्भपात करा दिया. तब नमित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. इसके बाद आरोपी ने अपने परिवार की रजामंदी का हवाला देते हुए शादी की बात को टालता रहा.
नमित पिछले सात साल से पीडि़ता के साथ रिश्ते में था और हर साल अपना जन्मदिन बिलासपुर में उसी के साथ मनाता था। इस साल 14 अप्रैल को जन्मदिन पर उसका न आना पीडि़ता को संदिग्ध लगा। जांच-पड़ताल में पता चला कि नमित ने 3 मार्च 2025 को दूसरी युवती से सगाई कर ली और 20 अप्रैल को शादी की तैयारी कर रहा था.
खुद को ठगा महसूस करते हुए पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दी. जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है. नमित कोसरिया अज्ञेय नगर, बिलासपुर का निवासी है और जांजगीर-चांपा में तैनात है.
फिलहाल आरोपी एसडीओ नमित कोसरिया फरार बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है. यह मामला एक बार फिर से सरकारी पदों पर बैठे अधिकारियों की जवाबदेही और नैतिकता पर सवाल खड़ा करता है. पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB