रायपुर ग्रामीण के SIR सर्वे में बड़ी गड़बड़ी आई सामने, मकान नंबर-पते में त्रुटि, प्रशासन ने बनाई कमेटी, 3 सदस्यीय टीम करेगी जांच
Major discrepancies have been found in the SIR survey of Raipur Rural, including errors in house numbers and addresses. The administration has formed a committee, and a three-member team will conduct an investigation.
रायपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के बाद रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कई तरह की गड़बड़ी सामने आई है. धरसीवां तहसील के बिरगांव क्षेत्र स्थित गाजी नगर की मतदाता सूची में अनियमितताओं की शिकायत मिली है. जिसकी जांच के लिए टीम का गठन किया गया है. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-48 रायपुर ग्रामीण ने इसके लिए तीन सदस्यीय जांच दाल का गठन किया है.
जांच दल में तहसीलदार रायपुर राममूर्ति दीवान, नगर निगम बीरगांव के राजस्व उप निरीक्षक शैलेन्द्र निर्मलकर और ग्राम बीरगांव के महेश कुमार सोनवानी को शामिल किया गया है. टीम मौक पर जाएगी और पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच करेगी.
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, जांच दल ने भाग संख्या 63 और 64 में मतदाता सूची में त्रुटि होने बारे में मौके पर मतदाताओं का फील्ड वेरिफिशिएशन किया. इसा दौरान सामने आया कि संबंधित वोटर्स क्षेत्र में ही रहते हैं. लेकिन बड़ी तादाद में मतदाताओं के मकान नंबर और पते में गंभीर त्रुटियां मिली हैं. मकान संख्या में परिवर्तन के लिए सभी से फार्म 8 भरवा कर मकान संख्या ठीक किया जा रहा है.
वोटर लिस्ट में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक सतर्कता पर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि विशेष पुनरीक्षण के दौरान हर शिकायत की जांच की जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



