रामचरित मानस कार्यक्रम के दौरान हो गई चप्पल की अदला-बदली, गुस्साए नाबालिग समेत दो युवकों ने युवक को चाकू मारकर किया घायल

A slipper exchange took place during a Ramcharit Manas program. Two youths, including a minor, stabbed a young man and injured him.

रामचरित मानस कार्यक्रम के दौरान हो गई चप्पल की अदला-बदली, गुस्साए नाबालिग समेत दो युवकों ने युवक को चाकू मारकर किया घायल

धमतरी/कुरुद: एक सामूहिक भोज के दौरान चप्पल बदलने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जिसमें एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया. इस घटना में 2 युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला किया. पहले उसकी जमकर पिटाई की गई. फिर चाकू मारकर घायल कर दिया गया. घायल युवक को इलाज के लिए कुरुद अस्पताल ले जाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 दिसंबर को धमतरी जिले के कुरुद थाना अंतर्गत जोरातराई (नवीन) गांव में रामायण पाठ समारोह के बाद आयोजित सामूहिक भोज के दौरान हुई. मेहुल निषाद उम्र 22 साल इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. भोज के बाद मेहुल की चप्पल बदल गईं. किसी ने उसकी चप्पल पहन ली थी, और उसने भी गलती से किसी और की चप्पल पहन ली.
कुछ समय बाद, 2 युवक अपनी चप्पल ढूंढते हुए आए. मेहुल के पैरों में अपनी चप्पल देखकर उससे भिड़ गए. इस विवाद में एक नाबालिग भी शामिल था. विवाद बढ़ा और दोनों युवकों ने मेहुल से मारपीट की. इसके बाद उन्होंने चाकू से उस पर वार किया और वहां से भाग निकले. आसपास मौजूद लोगों ने घायल मेहुल को कुरुद अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज कराया गया.
कुरुद टीआई चंद्रकांत साहू ने बताया कि इस मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कर ली गई है. जिनमें से एक नाबालिग है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. घायल मेहुल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t