रात के अंधेरे और कड़कड़ाती ठंड में प्रशासन बना सहारा, ट्रक पलटते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम मरकाम, समय रहते खुला हाईवे, राहत में बदली परेशानी

In the dark and bitter cold of the night, the administration became a support; SDM Markam arrived at the scene as soon as the truck overturned, the highway opened in time, and problems turned into relief.

रात के अंधेरे और कड़कड़ाती ठंड में प्रशासन बना सहारा, ट्रक पलटते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम मरकाम, समय रहते खुला हाईवे, राहत में बदली परेशानी

गरियाबंद/मैनपुर : मैनपुर देवभोग नेशनल हाईवे 130 सी की बदहाल स्थिति के चलते लगातार हादसे बढ़ रहे हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी पर बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. देवभोग से रायपुर की तरफ जा रहा रुई से लदा ट्रक 1109 नम्बर CG XX 1109 इंदागांव और बुड़गेलटप्पा के बीच मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे के आसपास बुड़गेलटप्पा के पास मार्ग के बीचों-बीच दूसरे वाहन को साइड देते समय अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे यातायात घंटे तक बाधित रही. वाहन के पलटने से मार्ग के दोनों ओर यात्री बसों सहित वाहनों की लंबी कतार लग गई. कड़ाके की ठंड में यात्रियों और वाहन चालकों को जंगल में भारी परेशान होते रहे. मार्ग अवरुद्ध होने से यातायात घंटों तक पूरी तरह ठप रहा. कड़ाके की ठंड में यात्रियों और वाहन चालकों को जंगल क्षेत्र में रात गुजारनी पड़ी. जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
हादसे की जानकारी मिलते ही मैनपुर एसडीएम डॉ. तुलसीदास मरकाम तड़के सुबह खुद मौके पर पहुंच गए. उनके निर्देशन में प्रशासनिक अमले और पुलिस की मदद से जेसीबी मशीन लगाकर पलटे ट्रक को सड़क से हटाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे बहाल किया गया.
“समय रहते मौके पर पहुंचकर सड़क से वाहन हटाया गया. राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. एक लेन सड़क और तीखे मोड़ों की वजह से इस मार्ग पर हादसों की आशंका बनी रहती है. वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की जाती है.”
राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी पर झरियाबाहरा से मदांगमुड़ा तक सड़क एक लेन होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही में बार-बार हादसे और जाम की हालत बनती है. स्थानीय लोगों ने सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा उपायों की मांग फिर उठाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t