ट्यूशन के बहाने शादीशुदा शिक्षक की घिनौनी हरकत, 7वीं की छात्रा से ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छेड़छाड़, आरोपी टीचर फरार, तलाश जारी
Married teacher molests 7th grade student under the guise of tutoring; accused teacher absconding, search underway
कोरबा : कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक ट्यूशन शिक्षक ने अपनी नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की. घटना की जानकारी पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को दी. जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक खरमोरा कॉलोनी निवासी एक प्राइवेट शिक्षक घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था. सातवीं कक्षा की छात्रा रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने गई थी. पढ़ाई खत्म होने पर अन्य बच्चे चले गए, तभी शिक्षक ने उसे यह कहकर रोक लिया कि वह उसे कुछ समझाना चाहता है.
इसी दौरान उसने छात्रा से अश्लील हरकत की. छात्रा किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई. घटना की शिकायत परिजन फौरन सिविल लाइन थाने पहुंचे. जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी.
बताया गया कि पीड़िता की उम्र करीब 13 साल है और वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करती है. वहीं आरोपी शिक्षक विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है. लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि ट्यूशन के दौरान छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



