दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ने ली एक की जान, जिंदगी और मौत के बीच जंग में दूसरा युवक, दो हादसों में चार लोगों की मौत
Tragic road accident: Speeding claimed one life, another young man in a battle between life and death, four people died in two accidents.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले से अनियंत्रित कार का कहर देखने को मिला है. यहां पर तेज रफ्तार कार पहले एक बाइक से टकराई. इसके बाद एक महिला को भी रौंद दिया. हादसे में दो युवक एक महिला की मौत हो गई. हादसा धरमजयगढ़ कापू मार्ग चाल्हा मोड़ पर हुआ है. मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. घटना के बाद से कार चालक फरार है. वहीं धरमजयगढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है.
दूसरा हादसा
रायगढ़ जिले में सड़कों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई. जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा निवासी अनंत पैंकरा 24 साल पिता नंद पैंकरा और खरसिया निवासी पिंटू डनसेना बाइक नम्बर CG 13 JW 1149 से रायगढ़ की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए.
राहगीरों ने हादसे की खबर डायल 112 को दी. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल रायगढ़ पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद अनंत पैंकरा को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रुप से घायल पिंटू डनसेना को मेट्रो हॉस्पिटल रायगढ़ में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
दोनों युवक किसी पेट्रोल पंप में कार्यरत बताए जा रहे हैं. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है. भूपदेवपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



