कुदरत का कहर, खेत में लगी प्याज की फसल बचाने गए दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दोनों की हुई मौत, पसरा मातम

Nature's wrath, lightning struck a couple who went to save the onion crop in the field, both died on the spot, mourning spread

कुदरत का कहर, खेत में लगी प्याज की फसल बचाने गए दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दोनों की हुई मौत, पसरा मातम

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार को तेज आंधी, गरज और झमाझम बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया. आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई. मृतक की पहचान सिंगारपुर गांव निवासी हेमलाल पटेल उम्र 32 साल और उनकी पत्नी चैती पटेल के रुप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में हेमलाल और चैती प्याज की खेती करते थे. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खेती खराब होने का डर था. इसीलिए दोनों कल प्याज को तिरपाल से ढकने के लिए खेत गए हुए थे. इसी बीच आसमन से बिजली मौत बनाकर गिरी.
बिजली गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान फौरन मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी. घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
खबर पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरुरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की. पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB