न्यूड वीडियो कॉल, फिर सेक्सटॉर्सन की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, बलौदाबाजार के प्रोफेसर को ब्लैकमेल कर ऐंठे थे लाखों रुपये, 6 आरोपी गिरफ्तार
Nude video call, then blackmailing by threatening sextortion, blackmailed a professor of Balodabazar and extorted lakhs of rupees, 6 accused arrested
बलौदाबाजार : जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्हाट्सएप पर न्यूड वीडियो कॉल कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है. बलौदाबाजार पुलिस ने बिहार और हरियाणा में छापेमार कार्रवाई कर छह आरोपियों को पकड़ा है. आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 6.83 लाख रुपये की वसूली की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित रिटायर्ड प्रोफेसर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 16 जनवरी की रात 9 बजे उसके मोबाइल पर एक अनजान लड़की द्वारा न्यूड व्हाट्सएप कॉल किया गया. फिर उस लडकी द्वारा कहा गया कि तुमने मेरे साथ अश्लील हरकत किया है. तुम्हारा वीडियो मेरे पास है. अगर तुमने मुझे पैसा नहीं दिया तो न्यूड फोटो वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दूंगी.
इसके थोड़ी देर बाद दो अनजान व्यक्तियों द्वारा खुद को पुलिस वाला बताकर अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल कर लड़की के साथ अश्लील हरकत किए हो. तुम्हारे खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज है. आरोपियों ने कहा कि अगर तुम पुलिस कार्रवाई से बचना चाहते हो तो कुछ पैसे दे दो.
उनकी बातों से डर कर पीड़ित ने कुल 6,83,000 आरोपियों को दे दिया. इस मामले की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 102/2025 धारा 318(4), 308(2), 308(6), 319(2), 351(4) बीएनएस और 66 आईटी एक्ट का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया.
थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस की दो विशेष टीमों का गठन किया. उपनिरीक्षक राजकुमार डहरिया, आरक्षक मोहन मेश्राम, अरविंद कौशिक, साइबर सेल से लहरे एवं महिला आरक्षक उकेश्वरी साहू की पहली टीम ने पूर्णिया बिहार में छापेमारी की गई. दूसरी टीम में शामिल उपनिरीक्षक संदीप बंजारे, सहायक उप निरीक्षक जमील खान, आरक्षक रविशंकर तिवारी नूह हरियाणा में छापामार कर टोटल छह लोगों को हिरासत में लिया.
पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली लाया गया. आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि प्रार्थी को अपने झांसे में लेकर 6,83,000 वसूल किये थे.
ठगी की गई रकमअभी तक बरामद नहीं हो सकी है. गिरोह ने पैसे फर्जी (mule) बैंक खातों में ट्रांसफर किए. जिससे ट्रैक करना मुश्किल हो रहा है. पुलिस ने ठगों के पास से, मोबाइल, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि ठगी की रकम की रिकवरी नहीं हो पाई है. ठग करने वाले लोगों को कमीशन के लालच देकर किराए पर बैंक खाता खुलवाते लेते हैं. और उसी में रकम के ट्रांसफर करते हैं.
आरोपियों के नाम
1. कुलदीप सिंह उम्र 32 साल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर गुजर शिव मंदिर के पास सोहना जिला गुड़गांव
2. बैकुंठ कुमार उम्र 26 साल निवासी विवेकानंद कॉलोनी थाना केहाट जिला पूर्णिया बिहार
3. राजेश कुमार उम्र 23 साल निवासी टटमाटोली सुदीन चौक थाना केहाट जिला पूर्णिया बिहार
4. सावन कुमार उम्र 24 साल निवासी तारानगर मधुबनी थाना केहाट जिला पूर्णिया बिहार
5. निशु कुमार उम्र 20 साल निवासी सिद्धांत टोला मधनी चौक जिला पूर्णिया बिहार
6. शशि कुमार उम्र 21 साल निवासी मट्टा बाजार थाना केहाट जिला पूर्णिया बिहार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
साइबर ठगी से बचने के उपाय:
साइबर अपराधों से बचने के लिए पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं:
अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल या लिंक को कभी न खोलें।
किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
अगर किसी प्रकार का संदेह हो तो तुरंत साइबर पुलिस से संपर्क करें।
साइबर ठगों का शिकंजा और सतर्कता:
साइबर ठग हर बार नए तरीके अपनाकर आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ में इस प्रकार की घटनाओं में इजाफा हुआ है। पुलिस और साइबर विशेषज्ञ लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे सतर्क रहें और ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
निष्कर्ष:
यह घटना साइबर ठगी के एक और खतरनाक चेहरे को उजागर करती है, जिसमें मासूम लोग अपराधियों के जाल में फंसकर अपनी मेहनत की कमाई खो बैठते हैं। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है और किसी भी प्रकार के साइबर फरेब से बचने के लिए उचित सतर्कता अपनानी चाहिए
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



