ओवरब्रिज बना मौत का जाल, सब्जी लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, पसरा मातम, लोगों में आक्रोश, दर्दनाक हादसा CCTV में कैद
Overbridge became a death trap, an old man returning home with vegetables was crushed by a truck, mourning spread, people were angry, the painful accident was captured on CCTV
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसे का मामला सामने आया है. जहां शहर के बीचों-बीच सब्जी मंडी के पास बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे एक दिव्यांग बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मारुति राव उम्र 62 साल निवासी वार्ड नंबर 7 पुरानी मंडी, रोज की तरह सुबह बिन्नी बाई सुपर मार्केट सब्जी बाजार से सब्जी लेकर अपने तीन पहिया वाहन से घर लौट रहे थे.
इस दौरान तमिलनाडु पासिंग ट्रक नम्बर TN 56 K 5799 तुमगांव ओवरब्रिज की तरफ मुड़ रहा था. वहीं अचानक मोड़ पर तीन पहिया वाहन ट्रक की चपेट में आ गया और बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह दर्दनाक घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुआ है.
कांग्रेस नेता नजरु भाटी ने हादसे के लिए ओवरब्रिज की खामियों को जिम्मेदार ठहराया है. भाटी का कहना है कि तुमगांव ओवरब्रिज का डिज़ाइन और मोड़ इतने खराब है कि वाहन चालकों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. भाटी का आरोप है कि यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं. लेकिन प्रशासन और जिम्मेदार विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहे है. लगातार हो रही हादसों से लोगों में नाराजगी है. भाटी ने मांग किया कि ओवरब्रिज के डिज़ाइन में सुधार किया जाए और हादसों को रोकने के लिए फौरन ठोस कदम उठाए जाएं.
बताया जा रहा है कि मृतक पोपट सब्जी मार्केट का रिश्तेदार था. हादसे की खबर से परिजनों और स्थानीय व्यापारियों में शोक का माहौल है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में 6 युवकों की मौत
वहीं राजनांदगांव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. जहां बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई.
इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार मध्यप्रदेश की है. कार में 7 लोग सवार थे. कार सवार लोग नागपुर से राजनांदगाव की तरफ जा रहे थे. कार फोर लेन सड़क पर चल रही थी. कार इतनी स्पीड में थी कि अचानक ब्रेक मारने पर कार दूसरी तरफ मुड़ गई. दूसरे रास्ते से सामने आ रही ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दिया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान सागर यादव पिता मनोज यादव के रूप में हुई है. वह साकिन नया बसेरा गांधी नगर थाना गांधी नगर जिला इंदौर मध्यप्रदेश का रहवासी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



