दो जगह प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, दुर्ग में 4 दिसंबर को 530 पदों पर होगी भर्ती, इधर 3 दिवसीय रोजगार मेला; 200 से ज्यादा पोस्ट पर नौकरी का मौका
Placement camps are being organized at two locations, with recruitment for 530 positions scheduled for December 4th in Durg. A three-day employment fair is also being held, offering job opportunities for over 200 positions.
दुर्ग में 4 दिसंबर को 530 पदों पर होगी भर्ती
दुर्ग : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 4 दिसंबर 2025 को सुबह 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा. इस प्लेसमेंट कैम्प में 530 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की जाएगी. जिसमें कायरोस सिक्युरिटी, हेल्थ एवं कम्पोजिट सर्विस प्रा. लि. हैदराबाद के सिक्युरिटी गार्ड और सिक्युरिटी सुपरवाईजर, हाउस कीपिंग एवं मुथुत माइकोफाइन लि. छत्तीसगढ़ के रिलेशनशिप ओफिसर एवं ब्रांच क्रेडिट मेनेजर इत्यादि पद शामिल है.
मिली जानकारी के मुताबिक उक्त पदों के लिए वेतन 16 हजार से 25 हजार रुपए तक है. जिसके लिए 10वीं, 12वीं और कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है. ज्यादा जानकारी erojgar.cg.gov.in, chhattisgarh rozgar app या रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के जरिए हासिल कर सकते हैं.
इच्छुक आवेदक सभी शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्रध्आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में हाजिर हो सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
कवर्धा : कवर्धा में 3, 4 और 5 दिसंबर 2025 को 3 दिवसीय मेगा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है. इस निःशुल्क कैंप में 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी.
पहले दिन मारुति सुजुकी एरेना करेगी भर्ती
3 दिसंबर 2025 को चौहान ऑटोमोबाइल LLP, मारुति सुजुकी एरेना (कवर्धा ब्रांच) द्वारा कई पदों पर चयन किया जाएगा.
उपलब्ध पद:
सर्विस एडवाइजर – 5
टेक्निकल एडवाइजर – 5
टेक्निशियन – 10
ड्राइवर – 3
आयु सीमा: 18 वर्ष से ज्यादा
4 और 5 दिसंबर को 200 सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती
अगले दो दिनों यानी 4 और 5 दिसंबर को SIS लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी.
योग्यता मानदंड:
ऊंचाई: 168 सेमी
वजन: 56 किग्रा
कैंप पूर्णतः निःशुल्क
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह पूरा प्लेसमेंट कैंप निःशुल्क है. चयन प्रक्रिया और वेतन संबंधी निर्णय नियोजक (Employer) द्वारा किए जाएंगे. अभ्यर्थी सीधे नियोक्ता से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
कवर्धा प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:
रोजगार पंजीयन कार्ड
शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मूल व छायाप्रति)
स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
1 पासपोर्ट साइज फोटो
ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर पद हेतु)
अन्य संबंधित दस्तावेज
कैंप में आने के लिए कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा. कार्यक्रम जिला न्यायालय रोड, कवर्धा स्थित रोजगार कार्यालय में रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



