महिला से दुष्कर्म के आरोप में रायपुर का कारोबारी राजीव बंसल गिरफ्तार, लड़की को ले गया रिसॉर्ट, किया गंदा काम, आरोपी फरार

Raipur businessman Rajeev Bansal arrested for raping a woman took the girl to a resort did dirty work the accused absconded

महिला से दुष्कर्म के आरोप में रायपुर का कारोबारी राजीव बंसल गिरफ्तार, लड़की को ले गया रिसॉर्ट, किया गंदा काम, आरोपी फरार

महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने रायपुर का कारोबारी गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा शहर के मानिकपुर इलाके में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में रायपुर के कबाड़ कारोबारी राजीव बंसल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.बंसल पर आरोप है कि उसने मानिकपुर क्षेत्र में एक महिला के साथ अनैतिक कृत्य किया. मामला कोरबा के मानिकपुर चौकी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की रिपोर्ट के बाद टीम ने कटघोरा क्षेत्र में आरोपी की मौजूदगी का पता लगाकर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया. नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है. आगे की करवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

लड़की को ले गया रिसॉर्ट, किया गंदा काम, आरोपी फरार

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पूरा मामला मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर की युवती को घूमाने के बहाने युवक मैनपाट पर्यटन स्थल ले गया था. जहां सैला रिसॉर्ट में आरोपी ने युवती को हवस का शिकार बनाया. फिर फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है. 
सरगुजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया, अधेड़ उम्र के आरोपी विनोद केडिया ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया है. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है. कमलेश्वरपुर पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI