CG News : चेकिंग के दौरान 22,00,000/- रूपये नगदी रकम किया गया जप्त
CG News : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर
दिनांक 25.10.2023 को थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जवाहर मार्केट पास चेकिंग के दौरान किया गया नगदी रकम जप्त।
कारिया जसवंत कुमार नामक व्यक्ति के कब्जे से कुल 22,00,000/- रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत् किया गया है जप्त।
घटना की जानकारी दी जा रही है आयकर विभाग को।
CG News : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर श्री आर.एल.डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पाईंट लगाने के साथ ही पैदल पेट्रोलिंग कर आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए समस्त प्रकार के वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखकर लगातार चेकिंग की जा रहीं है।

इसी तारतम्य में दिनांक 25.10.2023 को थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जवाहर मार्केट पास एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पैदल पेट्रोलिंग करने के साथ ही दोपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रहीं थी। इसी दौरान दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति बैग में कुछ सामान लेकर जा रहा था, जिसे टीम के सदस्यों द्वारा रोकवाकर बैग को चेक किया गया। बैग को चेक करने पर उसमें नगदी रकम रखा होना पाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कारिया जसवंत कुमार निवासी प्रोफेसर कॉलोनी पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कारिया जसवंत कुमार के पास रखें नगदी रकम 22,00,000/- रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना गोलबाजार में जप्त कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दी जा रही है।



