राजधानी रायपुर में शर्मनाक वारदात, पहले साथ में की शराब पार्टी, फिर एक-एक कर तीन आरोपियों ने किया दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

Shameful incident in the capital Raipur first had a liquor party together then three accused raped one by one all the accused arrested

राजधानी रायपुर में शर्मनाक वारदात, पहले साथ में की शराब पार्टी, फिर एक-एक कर तीन आरोपियों ने किया दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला से गैंगरेप का मामला समाने आया है. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने थाने में मुजगहन थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 25 नवंबर की शाम 5:30 बजे आरोपी प्रेमलाल साहू के साथ पीड़िता का पूर्व में उसके दोस्त के जरिए जान पहचान हुई थी. प्रेमलाल ने पीड़िता को मोबाईल से फोन कर अपने घर बुलाया था. जिस पर पीड़िता अपनी स्कुटी से आरोपी के बुलाये पते पर जाने के लिए निकली.
तभी उसने रास्ते में अपनी स्कूटी को कही रखकर प्रेमलाल साहू, राजू साहू, धनेश्वर उर्फ राधे निषाद के साथ ऑटो में बैठकर आरोपी के बताए गए पते पर पहुंच गई. जहां तीनों आरोपियो और पीड़िता ने एक साथ मिलकर शराब पिया. जिसके बाद तीनों आरोपियों ने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपियो के बारे में पतासाजी शुरु कर दी. थाना मुजगहन में तत्काल अपराध धारा 70 बी.एन.एस कायमी कर जांच में लिया गया. चंद घंटों में ही तीनों आरोपियों प्रेमलाल साहू, राजू साहू और धनेश्वर उर्फ राधे निषाद को गिरफ्तार कर लिया है. 
आरोपी
1 राजू उर्फ राजीव साहू उम्र 21 साल
2 प्रेमलाल साहू उम्र 29 साल
3 धनेश्वर निषाद  उम्र 33 साल
तीनों ग्राम कांदुल थाना मुजगहन के रहने वाले हैं
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI