देवभोग में झकझोरा देने वाली घटना, घर से नहाने निकला सोहन मरकाम, खेत में पेड़ से लटका मिला शव, 17 वर्षीय नाबालिग ने की खुदकुशी!
Shocking incident in Devbhog: Sohan Markam left home to take a bath, body found hanging from a tree in a field, 17-year-old minor commits suicide!
गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिला में देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. गांव निवासी सोहन मरकाम उम्र 17 साल ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. उसका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित उसके ही खेत में पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला.
मिली जानकारी के मुताबिक सोहन मरकाम रविवार दोपहर करीब 12 बजे नहाने के लिए घर से निकला था. लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला. तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरु की गई. खेत-खलिहान और डाबरी क्षेत्र में खोजबीन के दौरान रात करीब 10 बजे सोहन का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला.
पिता टेकश्याम मरकाम, तीन भाइयों में सबसे बड़ा था सोहन
मृतक सोहन मरकाम के पिता का नाम टेकश्याम मरकाम है. वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. उसके दोनों छोटे भाई अभी पढ़ाई कर रहे हैं. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की खबर रात में देवभोग पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
फिलहाल नाबालिग द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.
क्षेत्र में बढ़ती घटनाएं बनी चिंता का विषय
गौरतलब है कि देवभोग क्षेत्र में इसी माह इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. जिससे क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल है. नाबालिग की इस मौत ने समाज और प्रशासन के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



