शादी के 6 महीने बाद महिला की संदिग्ध हालत में मौत, मायके वालों ने जताया शक, गांव में शोक और चिंता का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
Six months after marriage, a woman dies under suspicious circumstances; her parents express suspicion, leaving the village in mourning and anxiety. Police are investigating.
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम सिंधौरा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मृतका की पहचान प्रतिमा बंजारे उम्र 29 साल के रुप में हुई है. उनका शव सोमवार (15 दिसंबर) शाम को घर के बिस्तर पर मिला.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के पति राजू मजदूरी करते हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को काम से लौटने पर प्रतिमा घर में अचेत हालत में मिली. पहले उन्हें लगा कि वह सो रही हैं. लेकिन उठाने का प्रयास करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. फौरन गांव के डॉक्टर को बुलाया गया. जिन्होंने प्रतिमा को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पति ने उसी शाम ससुराल पक्ष को घटना की खबर दी.
अगले दिन सुबह मायके वाले सिंधौरा पहुंचे और बेटी की मौत पर शक जाहिर करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया और परिजनों के बयान दर्ज किए गए. दो डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टेम किया. शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
प्रतिमा राजू की दूसरी पत्नी थीं और उनकी शादी को सिर्फ 6 महीने हुए थे. इससे पहले प्रतिमा का विवाह जरोद गांव में हुआ था. स्थानीय लोग और परिजन इस मौत को संदिग्ध मान रहे हैं और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आसपास के लोगों और परिवार के बयान लेकर प्रारंभिक जांच शुरु कर दी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मृतका की आकस्मिक और असामान्य मौत ने पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. प्रशासन और पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



