शराब पीने के लिए पैसे न देने पर दोस्त के साथ मिलकर पिता की किराना दुकान में लगा दी आग, आरोपी बेटा राजेश और मुरली गिरफ्तार

After being refused money for alcohol, a man and his friend set fire to their father's grocery store; accused sons Rajesh and Murali arrested.

शराब पीने के लिए पैसे न देने पर दोस्त के साथ मिलकर पिता की किराना दुकान में लगा दी आग, आरोपी बेटा राजेश और मुरली गिरफ्तार

बिलासपुर/कोनी : बेटे की शराबखोरी ने एक 78 साल बुज़ुर्ग पिता की जिंदगी पर कहर बनकर कहर बरपा दिया. शराब पीने के लिए पैसे न देने पर बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर न सिर्फ पिता से गाली-गलौच और मारपीट की. बल्कि हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पिता की किराना दुकान में आग लगा दी. जिससे करीब 70,000 रुपये का सामान जलकर राख हो गया.
थाना कोनी से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जलसों निवासी पीड़ित लल्लू लाल श्रीवास्तव उम्र 78 साल ने बताया कि उनका बेटा राजेश श्रीवास्तव शराब का आदि है. 17 नवंबर 2025 की शाम करीब 4 बजे वह घर पहुंचा और शराब पीने और मोटरसाइकिल सुधारने के लिए पैसे मांगने लगा. बुज़ुर्ग पिता ने उसे 500 रुपये दे भी दिया. लेकिन इसके बाद भी वह शांत नहीं हुआ. थोड़ी देर बाद राजेश अपने साथी मुरली तिर्की के साथ फिर घर पहुंचा और पिता से शराब के लिए और पैसे की मांग करने लगा.
जब पिता ने इंकार किया तो दोनों ने मिलकर मां-बहन की अश्लील गालियां दी. जान से मार देने की धमकी दी. और बुज़ुर्ग पिता के साथ मारपीट की. उसके बाद आपराधिक मानसिकता दिखाते हुए दोनों ने किराना दुकान में आग लगा दी. जिससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया.
पीड़ित की शिकायत पर कोनी पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल गांव में दबिश दी और दोनों आरोपियों राजेश श्रीवास्तव उम्र 45 साल और मुरली तिर्की उम्र 35 साल को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की. जहां उन्होंने अपना जुर्म करना कबूल कर लिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर पेश कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t