बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर कर पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी नेतराम बाइक लेकर फरार, भागने के दौरान हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती
Son beats father to death with a stick, accused Netram flees with bike, accident occurs while fleeing, hospitalized
सरगुजा : सरगुजा जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है. यहां बड़े बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता को मार डाला. ग्राम गुतुरमा के रहने वाले 80 साल के बुजुर्ग ने एक जमीन की रजिस्ट्री अपनी छोटी बहू के नाम कर दी थी. जिससे नाराज बड़े बेटे ने डंडे से पिता को इतना मारा की उनकी जान चली गई. पिता की हत्या के बाद आरोपी बेटा बाइक से भाग रहा था. तभी उसका एक्सीडेंट हो गया. जहां उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुतुरमा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुतुरमा के रहने वाले रुपधर राम सतनामी उम्र 80 साल अपने छोटे बेटों और बहुओं के साथ गांव में रह रहा था. उसका बड़ा बेटा नेतराम सतनामी बैकुंठपुर में नौकरी करता है और अपने परिवार के साथ रहता है.
नेतराम का बेटा भी पशु विभाग में कार्यरत है. बताया जा रहा है कि रुपधर राम सतनामी ने अपनी छोटी बहू के नाम से जमीन के कुछ हिस्से की रजिस्ट्री कर दी. इससे नाराज होकर नेतराम 10 नवंबर को बैकुंठपुर से गृह ग्राम गुतुरमा आया था.
सोमवार 10 नवंबर की शाम पिता रुपधर राम सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे. तभी बीच रास्ते में नेताराम की इनसे जमीन रजिस्ट्री करने को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बाद आक्रोशित नेतराम ने पिता के सिर पर डंडे से कई वार कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पिता की मौत के बाद आरोपी घर से बाइक लेकर भाग निकला. लेकिन बाइक से भागते समय ग्राम सुर में वह हादसे का शिकार हो गया. आरोपी को हादसे में काफी चोटें आई हैं. आसपास के लोगों ने नेतराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे एडमिट किया गया है.
घटना की खबर पर पुलिस देर शाम मौके पर पहुंची. रुपधर का शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा मिला. पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. जहां आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया. स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल आरोपी को सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है और आसपास के इलाके में पूछताछ जारी है.
यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि संपत्ति और जमीन विवाद पारिवारिक संबंधों में कैसी दरार डाल सकते हैं. एक बेटे के हाथों पिता की जान जाना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. थाना प्रभारी ने कहा कि घरेलू विवादों में हिंसा से बचना चाहिए. उन्होंने लोगों से अपील किया कि विवाद के समय आपसी बातचीत और कानूनी रास्ता अपनाएं. ताकि ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



