धमतरी में इंसानियत शर्मसार, कॉलेज परिसर में नाबालिग लड़के को बनाया हवस का शिकार, अप्राकृतिक संबंध का आरोपी पूरन सलाखों के पीछे
Humanity shamed in Dhamtari, minor boy subjected to lust on college campus, accused Puran behind bars for unnatural sex
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर खुद को एनएसयूआई का पदाधिकारी बताने वाले एक युवक ने नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक संबंध की कोशिश की गई है, इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद धमतरी शहर में आक्रोश फैल गया है. यह मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार रुद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कन्या महाविद्यालय परिसर में सोशल मीडिया पर खुद को एनएसयूआई (NSUI) का पदाधिकारी वाले पूरन सोनी ने नाबालिग लड़के को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की. घटना के बाद पीड़ित नाबालिग दर्द से कराहता हुआ अपने घर पहुंचा और आपबीती परिजनों को सुनाई.
परिजनों की शिकायत मिलते ही रुद्री पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पूरन सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



