अन्नदाताओं की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम का किसानों के साथ जोरदार प्रदर्शन, SDM कार्यालय का घेराव, सौंपा ज्ञापन

The Block Congress Committee of Fingeshwar-Rajim, along with farmers, staged a strong protest regarding the issues faced by the farming community; they surrounded the SDM office and submitted a memorandum.

अन्नदाताओं की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम का किसानों के साथ जोरदार प्रदर्शन, SDM कार्यालय का घेराव, सौंपा ज्ञापन

राजिम : अन्नदाताओं की कई समस्याओं और उनके न्यायोचित अधिकारों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर–राजिम द्वारा सोमवार को SDM कार्यालय राजिम का घेराव कर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान भाई शामिल हुए.
इस प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, चमन साहू, लक्ष्मी साहू, पद्मा दुबे, पुष्पा साहू, हेमलता सिंन्हा, शत्रुहन साहू सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सभा को संबोधित किया.
वक्ताओं ने किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों एवं प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया. सभा का मंच संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने किया।वक्ताओं ने कहा कि किसान आज अपनी मेहनत से पैदा की गई धान की फसल बेचने के लिए परेशान हैं. कहीं किसान गिरदावरी नहीं होने से धान पंजीयन नहीं करा पा रहे हैं. तो कहीं पंजीयन में तकनीकी एवं राजस्व संबंधी बाधाएं किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं.
वक्ताओं ने बेमौसम बारिश एवं प्रतिकूल मौसम से प्रभावित किसानों को अब तक फसल बीमा की समुचित राशि नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई. वहीं पटवारियों की हड़ताल के कारण किसानों के राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने तथा पटवारियों की जायज मांगों का निराकरण नहीं होने और निलंबित पटवारी की बहाली नहीं किए जाने को लेकर भी सरकार एवं प्रशासन पर सवाल उठाए।सभा के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने एकजुट होकर SDM कार्यालय का घेराव किया और किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर गरियाबंद के नाम ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में प्रमुख रुप से चार मांगें रखी गईं.
1. किसान गिरदावरी में हुई त्रुटियों का तत्काल सुधार एवं धान पंजीयन से वंचित किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए.
2. बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों की फसल का निष्पक्ष सर्वे कराकर पात्र किसानों को फसल बीमा एवं क्षतिपूर्ति राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए.
3. पटवारियों की जायज मांगों का संवेदनशीलता से निराकरण कर हड़ताल समाप्त कराने की पहल की जाए तथा निलंबित पटवारी को तत्काल बहाल किया जाए.
4. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व में प्रस्तुत सात सूत्रीय मांगों पर तत्काल एवं समयबद्ध कार्रवाई की जाए. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. लेकिन आज उन्हें अपनी ही उपज बेचने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. सरकार को किसानों की समस्याओं पर राजनीति करने के बजाय तत्काल समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए.
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर संबंधित विभागों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश देने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि अगर किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी किसानों के अधिकारों की लड़ाई को और व्यापक स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखेगी. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर–राजिम ने साफ किया कि किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है.
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रामकुमार गोस्वामी, डीके ठाकुर, पवन सोनकर, नीरज ठाकुर, योगेश साहू, टिकेश साहू, कुलेश्वर साहू, राम नारायण साहू, देवेन्द्र साहू, रमेश वर्मा, योगेश्वरी साहू, हिमेश्वरी साहू, भुनेश्वरी बंजारे, दुर्गा सोनी, राजेन्द्र गुप्ता, चेतन सिन्हा, प्रहलाद गंधर्व, प्रकाश साहू, दुर्गा सिंहा, गैंदू यादव, अवध सिंहा, मुकेश भारती, डोंगर मरकाम, राकेश मांड्रे, मुन्ना सोनकर, सुंदर साहू, वासु साहू, वेदराम ध्रुव, रामू तारक, चतुर मंडल, विष्णु जांगड़े, दीपक आडे,असमन भारती, मुकेश पाल, ईश्वरी साहू, एस कुमार, अशोक निर्मलकर, डोमन तारक आदि सहित बड़ी तादाद में क्षेत्र के किसान मौजूद थे.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb