प्रदेश में महंगी गैस-आपूर्ति कमी और नशे के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, गरियाबंद में कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर किया कड़ी कार्रवाई की मांग

The Congress party has launched a campaign in the state against high gas prices, supply shortages, and drug abuse; in Gariaband, Congress workers burned an effigy and demanded strict action.

प्रदेश में महंगी गैस-आपूर्ति कमी और नशे के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, गरियाबंद में कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर किया कड़ी कार्रवाई की मांग

गरियाबंद : गरियाबंद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में देश और प्रदेश में बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमतों और सिलेंडर की आपूर्ति में कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित मिरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए तिरंगा चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. वहीं कांग्रेसियों ने प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा.
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को कम किया जाए और आम जनता को पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई के मुद्दे पर नाराजगी जताई.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय धान की खेती को बढ़ावा दिया गया था. जबकि वर्तमान में भाजपा सरकार के कार्यकाल में अफीम जैसी नशे की खेती को संरक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का मामला सामने आया है. जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है. 
इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मुलसिंग ठाकुर, डिलेश्वर देवांगन, मनीष ध्रुव, नंदू गोश्वामी, महामंत्री परमजीत कौर, चंदा बारले, छवि नेताम, हिमकला साहू, वीरेन्द्र ठाकुर, थानु राम वर्मा, कादर हिंगोरा, विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल, प्रदेश सचिव चित्रांश ध्रुव, मण्डल अध्यक्ष भानु सिन्हा, हबीब मेमन, प्रदीप यादव, कृष्णा नाग, अशोक ठाकुर, हेमलाल बारले, नेपाल सोरी, यशवंत चक्रधारी, अवध असगर खान, सुमंत नागेश, सूरज यादव, अवध राम यादव, भूपेंद्र साहू, टिकेश्वर प्रसाद तिवारी और प्रीतम मरकाम सहित बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB