सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रों से भरी बस का ब्रेक फेल, नाले में गिरने से बाल-बाल बची लेकिन फिर भी हो गया हादसा, मची अफरा तफरी
The Saraswati Shishu Mandir bus's brakes failed, narrowly avoiding falling into a drain, but the accident still occurred, causing chaos.
जशपुर : बड़ी खबर जशपुर जिले के पत्थलगांव से है जहां एक स्कूली बस अचानक अनियंत्रित होकर एक झाड़ी में घुस गई गनीमत थी कि बस का नाले में न गिरकर झाड़ी की तरफ चली गई नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था. इस घटना में हांलाकि किसी के हताहत होने की जानकारी नही है. जबकि बस में दर्जनों छात्र सवार थे. यह हादसा पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मुड़ागांव के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ पत्थलगांव सरस्वती शिशु मंदिर की स्कूल बस में रोज की तरह बच्चों को लेकर जा रही थी. बस में 12-13 छात्र सवार थे. बस जैसे ही निकली मुड़ागांव के पास उसका ब्रेक फेल हो गया. ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित हो गयी. जिसके बाद बस चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को झाड़ियों में घुसा दिया. गनीमत रही बस नाले में नहीं गिरी.
इस हादसे के दौरान छात्रों में चीख पुकार मच गई थी. बच्चे चीखने चिल्लाने लगे थे. हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गयी. इस हादसे के बाद लोगों में अफरा तफरी का माहौल है. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी. आखिर किस वजह से हादसा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



