8 महीने में रकम डबल करने का झांसा, चार लोगों से करोड़ों की ठगी, महाठगी के मास्टरमाइंड शिवा साहू मां समेत गिरफ्तार

Four people were duped of crores of rupees on the pretext of doubling their money in 8 months; mastermind of the fraud, Shiva Sahu, was arrested along with his mother.

8 महीने में रकम डबल करने का झांसा, चार लोगों से करोड़ों की ठगी, महाठगी के मास्टरमाइंड शिवा साहू मां समेत गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :कम डबल करने का सब्जबाग दिखाकर लोगों के गाढ़ी कमाई की ठगी करने और उन पैसों से अय्याशी करने वाले चर्चित ठग शिवा साहू के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ठगराज शिवा साहू की मां चंद्रकला साहू और उसके एक सहयोगी धर्मेश साहू को हिरासत में ले लिया है. शिवा की मां पर आरोप है कि उसने ठगी किए पैसों को छिपाने में आरोपी बेटे की मदद की थी. इतना ही नहीं बल्कि आरोपी पैसों का लेनदेन भी करती थी. फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने के बाद अदालत में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है. इस तरह पुलिस ने इस चर्चित मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है.
एक वक्त था जब छत्तीसगढ़ में अचानक से यह नाम सुर्खियों में छा गया था. शिवा साहू का ऐसा जलवा था कि लोगों की भीड़ उसके पीछे दौड़ती थी. सबसे चौंकाने वाली बात तो यह थी कि शिवा ने इतनी शोहरत सिर्फ एक साल में कमाई थी.
शिवा छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिले के रायकोना का रहने वाला है. शिवा साहू के पिता बढ़ई का काम किया करते थे. शिवा भी अपने पिता के साथ काम किया करता था. फिर अचानक उसके ऊपर दौलत की बारिश होने लगी. गिरफ्तारी से पहले तक शिवा मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियों में घूमता था. उसके पास जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली है. उसकी चमक-दमक देखकर लोग उसे रोल मॉडल समझने लगे थे. उसकी करतूतों का खुलासा तब हुआ जब उसके खिलाफ थाने में एक शिकायत दर्ज की गई.
दरअसल शिवा साहू के खिलाफ कुछ लोगों ने छत्तीसगढ़ के सरसींवा थाने में शिकायत की थी कि उसने पैसे डबल करने नाम पर ठगी की है. शिकायत करने वालों ने शिवा ने कहा था कि वह 30 फीसदी ब्याज भी देगा. पैसे 8 महीने में डबल हो जाएंगे. उसने 4 लोगों से 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी की थी. हालाँकि पिछले साल ही लम्बी फरारी के बाद उसे और ठगी में उसकी मदद करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया था. फिलहाल ठगी में शामिल शिवा समेत कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t