खेत में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली दहशत, इधर संदिग्ध हालत में मिला व्यापारी का शव, हत्या की आशंका, मोटरसाइकिल भी बरामद
The body of a young man was found in the field, panic spread in the area, here the body of a businessman was found in suspicious condition, suspicion of murder, motorcycle also recovered
खेत में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली दहशत
गरियाबंद : गरियाबंद जिला में छुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जरगांव गांव के कटेलपारा में शनिवार को एक खेत से युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गांव के ही गंगाधर उम्र 45 साल के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक गंगाधर बीते बुधवार को बाजार जाने के बाद से लापता था. लगातार खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला. तो परिजनों ने पांच दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी.
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा. जिसकी खबर फौरन पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए गए.
थाना प्रभारी ने बताया कि “मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है.”
गांव के लोगों का कहना है कि गंगाधर ध्रुव सीधा-सादा व्यक्ति था। उसकी मौत ने सभी को हैरान कर दिया है. घटना के बाद से गांव में डर और असमंजस का माहौल बना हुआ है. और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
बलरामपुर : बलरामपुर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर–बलंगी मार्ग स्थित चपोता नदी के समीप पुल के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला. शव देखते ही आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए और फौरन इसकी सूचना बलंगी पुलिस चौकी को दी.
जानकारी मिलते ही बलंगी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. जांच के दौरान शव के पास ही मृतक की एमपी नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई. जिससे मामला और भी संदिग्ध मालूम हो रहा है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरु कर दी.
देर शाम शव की शिनाख्त मध्यप्रदेश के मांडा निवासी व्यापारी युवक के रुप में हुई. जिसका ससुराल बलरामपुर जिले में ही बताया जा रहा है. परिजनों को खबर दिए जाने पर वे भी घटनास्थल पहुंचे. शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया. टीम ने घटनास्थल से सबूत इकठ्ठा किए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. ताकि वास्तविक मौत के कारणों का खुलासा हो सके. बलंगी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रुप से पता चल सकेगा कि युवक की मौत किन हालात में हुई.
इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए वाड्रफनगर एसडीओपी खुद घटनास्थल पहुंचे और बारीकी से जांच की. पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है.
इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी वारदातों से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठाने का दावा कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



