रायपुर में ड्यूटी जा रहे सीआईएसएफ जवान की मोपेड लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,चाकू दिखाकर वारदात को दिया अंजाम, स्कूटी बरामद
Three accused who looted the moped of a CISF jawan going to duty in Raipur were arrested, the crime was committed at knife point, scooty recovered
रायपुर : राजधानी रायपुर में जवान की स्कूटी लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफतार किया है. आरोपियों ने ड्यूटी जा रहे जवान का रास्ता रोकर चाकू दिखाकर स्कूटी लूटकर ले गये थे. जवान की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों से स्कूटी बरामद कर ली है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता जी शांता ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शारदा विहार कालोनी में रहता है और सीआईएसएफ में आरक्षक के पद पर काम करता है. 29 अगस्त को सुबह 3:45 बजे ड्यूटी जाने के लिए अपनी स्कूटी एक्टिवा नम्बर CG04 MC 7059 से जा रहा था. करीब 4 बजे व्हीआईपी रेस्टोरेंट के आगे पहुचा था. उसी दौरान उसके पीछे आ रहे तीन लड़के जो अपने मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे. जवान के दोपहिया वाहन के सामने बदमाशों ने अपनी दोपहिया वाहन को रोककर अपने पास रखे चाकू को दिखाते हुए धमकाने लगे.
पीड़ित द्वारा विरोध करने पर उन्होने प्रार्थी को नीचे गिरा दिया और प्रार्थी की दोपहिया को लूट कर भाग गए. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना माना में अपराध क्रमांक 287/25 धारा 309(3) बीएनएस का जुर्म दर्ज किया गया.
थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से वारदात के बारे में पूछताछ की गई. टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का मुआयना किया गया. साथ ही मामले में मुखबीर लगाकर अज्ञात अरोपियों की पतासाजी की गई. वारदात में इस्तेमाल दोपहिया वाहनो की भी जानकारी इकठ्ठा कर अज्ञात आरोपियों की निशानदेही की गई.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली. टीम के सदस्यों द्वारा मामले में शामिल माना निवासी विशाल ताण्डी को पकड़कर वारदात के बारे में कड़ाई से पूछताछ की गई. आरोपी विशाल ताण्डी द्वारा अपने अन्य 2 साथी गुलशन कुमार मन्नाडे और यू. गोविन्द के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया.
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की दोपहिया वाहन और वारदात में इस्तेमाल 1 नग दोपहिया वाहन और 1 नग चाकू जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
गिरफ्तार आरोपी
01. यू. गोविन्द पिता यू. पोलाईय्या उम्र 25 साल निवासी टी.टी.सी. कॉलोनी वार्ड नं. 14 थाना माना रायपुर
02. गुलशन कुमार मन्नाड़े पिता सागर चंद मन्नाड़े उम्र 25 साल साकिन टी.टी.सी. कॉलोनी वार्ड नं. 14 थाना माना रायपुर
03. विशाल तांडी पिता राजू तांडी उम्र 24 साल निवासी माना कैम्प 18 ब्लॉक वार्ड क्रमांक 15 थाना माना रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



