ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, पुलिस ने निगरानी बदमाश मनोज झरिया और साथी को धारदार हथियार समेत किया गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा जेल

The youth was called to a Dhaba and beaten up, the police arrested the surveillance criminal Manoj Jharia and his companion with sharp weapons, took action and sent them to jail

ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, पुलिस ने निगरानी बदमाश मनोज झरिया और साथी को धारदार हथियार समेत किया गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा जेल

रायगढ़ : रायगढ़ जिला के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाश मनोज झरिया और उसके साथी सुनील सिदार ने ढाबा बुलाकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. गाली-गलौज से शुरु हुआ विवाद मारपीट और धारदार हथियार की धमकी तक जा पहुंचा. पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धाराओं सहित कड़ी कार्रवाई की है. अब दोनों आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक डूमरपाली निवासी लालजीत सोनार उम्र 33 साल ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे मनोज झरिया ने फोन कर उसे अपने ढाबा बुलाया. वहां पहुंचने पर उसने जबरन काम करने का दबाव बनाया. लालजीत के मना करते ही मनोज और उसके ढाबा कर्मचारी सुनील भड़क गए. दोनों ने मिलकर उसे गालियां दीं और डंडे व लात-घूंसों से मारपीट कर दी. यही नहीं, मनोज ने लोहे का तलवारनुमा हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी. किसी तरह लालजीत वहां से भाग निकला और अगले दिन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई.
इस शिकायत के बाद घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 224/2025 दर्ज किया और धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस बनाया. थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित का मेडिकल कराया और अपनी टीम के साथ मनोज झरिया के ढाबा पर दबिश दी. मौके से निगरानी बदमाश मनोज और सुनील दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया.
पुलिस ने निगरानी बदमाश मनोज झरिया से वारदात में इस्तेमाल डंडा और लोहे का तलवारनुमा हथियार और सुनील से एक डंडा बरामद किया. दोनों को रविवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ सहायक उपनिरीक्षक संजीवन वर्मा और आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, हरीश पटेल, प्रहलाद भगत भी शामिल रहे.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
मनोज कुमार झरिया पिता महेश्वर झरिया उम्र 38 साल निवासी डूमरपाली कुडुमकेला
सुनील सिदार पिता चैन कुमार सिदार उम्र 29 साल निवासी कोटमी, थाना डभरा (जिला सक्ती
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t