रायपुर में वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी ID CARD दिखाकर पुलिस पर झाड़ा रौब, नकली आईबी अधिकारी विशाल को गिरफ्तार कर भेजा जेल

During vehicle checking in Raipur, he intimidated the police by showing fake ID card, fake IB officer Vishal was arrested and sent to jail

रायपुर में वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी ID CARD दिखाकर पुलिस पर झाड़ा रौब, नकली आईबी अधिकारी विशाल को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायपुर : फर्जी आईबी अधिकारी बनने वाले एक अन्तर्राज्यीयआरोपी को गिरफ्तार किया गया. थाना आमानाका क्षेत्र के वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी आईबी अधिकारी पकड़ा गया. आरोपी के पास से I.B अधिकारी का ID CARD पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान गलत तरीके से तेज रफ्तार वाहन चलाने पर चालानी कार्रवाई के लिए एक्टीवा नम्बर MP04 YJ 1386 को रोका गया.  
एक्टीवा सवार व्यक्ति विशाल कुमार ने बचने के लिए अपने पास रखे आईबी अधिकारी वेब अपना आईडी कार्ड दिखाया. जांच में आरोपी का कार्ड फर्जी निकला.
आरोपी इंटेलीजेंस ब्युरो (I.B) के फर्जी  ID CARD का उपयोग कर लोगों पर रौब दिखा कर उनके साथ छल करता था. थाना आमानाका में आरोपी के खिलाफ धारा 319(2) 336(3) 340(2) , BNS ,184 MV ACT  के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
31 अगस्त को रात के समय थाना आमानाका पुलिस ने चंदनडीह चौक नदंनवन जीई रोड के पास चेंकिग कार्रवाई की. इस दौरान एक एक्टीवा सवार अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चला रहा था. पुलिस ने रुकवाया तो आरोपी ने अपने आपको इंटेलीजेंस ब्युरो (I.B) में सहायक केन्द्रीय खुफिया अधिकारी बताया. एक ID CARD दिखाया. जिसमें भारत सरकार का मोना गृह मंत्रालय लिखा हुआ था और चालानी काटने करने से मना करने लगा. व्यक्त्त‍ि के ID CARD पर शक होने पर उसकी तस्दीक की गई. फर्जी होना पाया गया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
विशाल कुमार उम्र  29 साल निवासी श्रीनिवास रेजीडेंसी मकान नबंर 13/310 नर्मदापुरम रोड डी मार्ट के पास भोपाल (मप्र), वर्तमान पता टैगोर नगर शेख सलीम का मकान, थाना टिकरापारा रायपुर (छत्तीसगढ़)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t