मंदिर में पुजारी का मर्डर, अवैध संबंध के चलते पूजा करने के बहाने बुलाकर उतारा मौत के घाट, 12 घंटे में एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Priest murdered in a temple, called to perform pooja on pretext of having illicit relationship and killed, 5 accused including a minor arrested in 12 hours

मंदिर में पुजारी का मर्डर, अवैध संबंध के चलते पूजा करने के बहाने बुलाकर उतारा मौत के घाट, 12 घंटे में एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/तखतपुर : बिलासपुर जिला के तखतपुर में परसाकापा स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक के कत्ल के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. कत्ल के 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने कत्ल में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है. देर रात मुख्य आरोपी को भी धमतरी पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया. कत्ल की असल वजह पुजारी और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में पाठ बाबा मंदिर परिसर में पुजारी की लाश खून से लथपथ पाई गई. उसके सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान भी मिले. कत्ल की खबर मिलते ही पुलिस, डॉग स्कॉड और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई. वहीं एसएसपी राजनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे.
पुलिस ने शुरुआती जांच में अहम सुराग जुटाए और आरोपियों की पहचान में जुट गई. मामले में जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के साथ मृतक पुजारी का अवैध संबंध था. मंदिर के सामने खेत में अधिया खेती के दौरान आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के साथ उसका अवैध संबंध हो गया था. इससे आरोपी और उसकी पत्नी का 6 महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था. आरोपी को मृतक से इसी अवैध संबंध के कारण बैर था.
इसी का बदला लेने आरोपी सुरेश धुरी ने शनिवार रात सही समय देखकर अपने दोस्तों के साथ पुजारी को मोटरसाइकिल की पूजा के बहाने बाहर बुलाया और वाहन उपलब्ध होने के दौरान ईंट और सस्पेंशन पाइप से हमला कर हत्या कर दी और मौके से सभी फरार हो गए.
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी सुरेश धुरी, हेमकुमार धुरी उम्र 26 साल, मुकेश धुरी उम्र 23 साल, धनराज बंदे उम्र 21 साल और एक नाबालिग शामिल हैं. एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा, तखतपुर थाना टीम और ACCU टीम की सक्रियता के चलते 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t