अभनपुर-धमतरी मार्ग पर सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिली लापता ड्राइवर की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

The body of the missing driver was found in suspicious condition on the side of the road on Abhanpur-Dhamtari road, sensation spread in the area, murder or accident? Police engaged in investigation

अभनपुर-धमतरी मार्ग पर सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिली लापता ड्राइवर की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

अभनपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अभनपुर के ग्राम सातपारा में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने अभनपुर थाना पुलिस को इसकी खबर दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिका परिषद में कचरा गाड़ी का चालक अभनपुर निवासी मुकेश टंडन बुधवार को घर से निकला था. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. अभनपुर-धमतरी मार्ग पर सुबह गांव के पास सड़क किनारे उसका शव देखा गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी सहित नवा रायपुर ASP मौके पर पहुंचे. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है.
थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि मौत की वजह का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है. गांव में युवक की मौत को लेकर मातम पसरा है. और लोग घटना की सच्चाई जानने को लेकर चिंतित हैं. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB