दोस्तों के साथ नहाने गया बालक, 10 साल के मासूम बच्चे की खदान में डूबने से दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम, गांव में शोक का माहौल
The boy went to take bath with his friends, a 10 year old innocent child died a painful death by drowning in a mine, there is mourning in the family, an atmosphere of grief in the village
बिलासपुर/मस्तूरी : मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत ग्राम चकरबेड़ा निवासी 10 साल के सूरज कुमार अंचल की खदान में डूबने से मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा रविवार दोपहर करीब 2 बजे तब हुआ जब सूरज अपने छोटे दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित पुराने खदान में नहाने गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सूरज कुमार अंचल पिता प्रफुल्ल कुमार अंचल उम्र 10 साल निवासी ग्राम चकरबेड़ा रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने दोस्तों के साथ नया सब स्टेशन के बाजू स्थित खदान में नहाने गया था. नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. साथ गए बच्चों ने जब सूरज को डूबते देखा तो घबराकर परिजनों और ग्रामीणों को खबर दी.
स्थानीय युवकों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए पानी से सूरज को बाहर निकाला. लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी. परिजन उसे घर ले गए और पुलिस को खबर दी.
इस मामले की जानकारी मिलते ही मस्तूरी थाना चौकी मल्हार से पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



