गैंगरेप पीड़िता को थाने वालों ने भगाया, पीड़िता ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार, संज्ञान में आने पर 7 दरिंदे गिरफ्तार, पूछताछ जारी

The gang rape victim was chased away by the police, and she appealed to the Superintendent of Police for justice. Upon learning of the incident, seven perpetrators were arrested and interrogation is ongoing.

गैंगरेप पीड़िता को थाने वालों ने भगाया, पीड़िता ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार, संज्ञान में आने पर 7 दरिंदे गिरफ्तार, पूछताछ जारी

जांजगीर-चांपा : चांपा में महिला से गैंगरेप का बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 7 आरोपी को हिरासत में लिया है. CCTV से आरोपियों की पहचान हुई है और मामले की जांच में पुलिस की कई टीम लगी थी. महिला के SP ऑफिस पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई थी. महिला के थाना पहुंचने पर मौजूद पुलिसकर्मी ने गंभीरता से नहीं लिया था. फिर पीड़ित महिला, जांजगीर में SP विजय पांडेय से ऑफिस में मिली. इसके बाद, महिला की मेडिकल जांच कराई गई और पुलिस टीम ने तफ्तीश शुरु की.
दरअसल  28 सितंबर की रात 10 से 11 बजे महिला अपने घर जा रही थी. इस दौरान बाइक से युवक आए और उसे पकड़कर ले गए. इसके बाद युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया. दूसरे दिन 29 सितंबर को महिला, चांपा थाना गई तो मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे यह कह दिया कि जाओ, आरोपियों को पकड़कर लाओ, फिर एफआईआर करेंगे.
इससे आहत होकर महिला सीधे जांजगीर पहुंची और पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई. आरोपितों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गई है. और महिला की मेडिकल जांच कराई गई. इस दौरान गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस की कई टीम, जांच में जुटी थी और अब चांपा पुलिस ने 7 आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
इस मामले ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है. नागरिकों का कहना है कि नवरात्र जैसे धार्मिक माहौल के बीच हुई यह शर्मनाक वारदात समाज को झकझोर देने वाली है. लोगों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. वहीं प्रारंभिक स्तर पर थाना पुलिस की लापरवाही को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है. यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था बल्कि पुलिस तंत्र की संवेदनशीलता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है.
यदुमणी सिदार, एसडीओपी, चांपा ने कहा कि 28 सितंबर की रात महिला से सात आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. महिला की शिकायत पर सभी सातों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t