नवरात्रि सप्तमी पर अशांति फैलाने की साजिश नाकाम, असामाजिक तत्वों की चेकिंग, एक हजार चूड़ा पंच जब्त, दो बदमाश गिरफ्तार
Conspiracy to create unrest on Navratri Saptami foiled, checking of anti-social elements, one thousand Chuda Panch seized, two miscreants arrested
बिलासपुर/रतनपुर : शारदीय नवरात्र के मौके पर रतनपुर मां महामायादेवी मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी जगह-जगह लगाई गई थी.
सप्तमी तिथि पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया. भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई और पैदल यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी. 10 पैदल और वाहन पेट्रोलिंग दल भी अलग से लगाए गए. एसएसपी रजनेश सिंह खुद देर रात तीन बजे तक शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़जा लेते रहे.
इस दौरान असामाजिक तत्वों पर सघन चेकिंग की गई, जिसमें 1000 से ज्यादा चूड़ा, पंच, कैंची और चाकू जैसे सामान जब्त किए गए. वहीं अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



