राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा प्रवक्ता पर कांग्रेस ने की FIR दर्ज करने की मांग, गरियाबंद में कांग्रेसजनों ने सौंपा ज्ञापन

Congress demands FIR against BJP spokesperson for objectionable remarks against Rahul Gandhi, Congress members submit memorandum in Gariaband

राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा प्रवक्ता पर कांग्रेस ने की FIR दर्ज करने की मांग, गरियाबंद में कांग्रेसजनों ने सौंपा ज्ञापन

गरियाबंद : गरियाबंद जिला मुख्यालय में सोमवार को कांग्रेसजनों ने भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेवा पर कांग्रेस सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गरियाबंद कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रवक्ता लगातार राहुल गांधी और गांधी परिवार के खिलाफ अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं. जिससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हो रही हैं.
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि राहुल गांधी देश के एक सम्मानित नेता हैं. उन्होंने गांधी परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लोकतंत्र की रक्षा और भाईचारे के लिए भारत जोड़ो यात्रा सहित कई ऐतिहासिक आंदोलन किए. उनके खिलाफ की जा रही अमर्यादित टिप्पणी न सिर्फ व्यक्तिगत आक्षेप है. बल्कि समाज में नफरत फैलाने का षड्यंत्र भी है.
भवानी शंकर शुक्ल  ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा लगातार राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही बयानबाजी लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है. उन्होंने मांग किया कि तत्काल प्रकरण दर्ज कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए. जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
शुक्ल  ने यह भी कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो जिले भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान शहर एवं ग्रामीण अंचल से आए कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
पुलिस ने कांग्रेस की शिकायत पर मामले की जांच शुरु कर दी है. जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद हाफिज खान, शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी, यशवंत सोरी,अवध राम यादव,जगमोहन नेताम,श्यामाचरण साहू, प्रदीप यादव,पुरुषोत्तम, ढाल सिंग साहू, छबिराम राम यादव, नेपाल सोरी, श्रीराम ध्रुव, रामसिंग ध्रुव, पीलाराम यादव, नेपाल यादव, यशवंत चक्रधारी, घनश्याम ओगर, जितेंद,योगेश, यूसुफ खान मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t